समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने प्रशांति वृद्धाश्रम के केअरटेकर को धमकाया, संस्था ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: समाज कल्याण विभाग, कोरबा के उप संचालक हरीश सक्सेना एवं परिवी़क्षा अधिकारी मुकेश दिवाकर द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम के केअरटेक को धमकाए जाने की शिकायत कलेक्टर से की गई है।

शिकायत पत्र में बताया गया है कि समाज कल्याण विभाग, कोरबा के उप संचालक हरीश सक्सेना एवं परिवी़क्षा अधिकारी मुकेश दिवाकर द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम के महिला वार्ड में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया। दोनों अधिकारियों ने केअरटेकर वीरू यादव को बुलाकर धमकाना शुरू किया और कहा गया कि बुजुर्ग महिला सुखमत बाई बघेल को क्यों रखा गया है। हरीश सक्सेना ने प्रशांति वृद्धाश्रम के लोगों का नेतागिरी करने वाला बोलते हुए दबावपूर्वक बात की। दोनों अधिकारियों ने संस्था के पदाधिकारियों से बात करना भी जरूरी नही समझा।

नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष ने कलेक्टर को की गई शिकायत में बताया कि बुजुर्ग महिला सुखमत बाई बघेल को महापौर द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम में भेजा गया था। सुखमत बाई बघेल समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्नेह सदन वृद्धाश्रम में निवास कर रहीं थीं। महापौर कार्यालय से सुखमत बाई बघेल को प्रशांति वृद्धाश्रम में भर्ती करने के दौरान जानकारी दी गई थी कि उन्हें स्नेह सदन वृद्धाश्रम में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए सुखमत बाई बघेल को प्रशांति वृद्धाश्रम में भर्ती किया जाए। बुजुर्ग सुखमत बाई बघेल द्वारा स्नेह सदन वृद्धाश्रम में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई है।

WhatsApp Image 2026 01 01 at 5.10.58 PM 2 780x470 1

कलेक्टर को की गई शिकायत में यह भी बताया गया है कि समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम के प्रति निरंतर उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है। पूर्व में भी दो बार समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम के केअरटेकर को धमकाने का कार्य किया गया था। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम के कई दस्तावेज (रिकार्ड) भी ले लिए गए थे, जो वापस नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  जश्न रिज़ॉर्ट में 27 एवं 28 दिसंबर को 39 वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ और भजनोत्सव का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रान्तों से भी बड़ी संख्या में दादी भक्त होंगे शामिल

बहरहाल इस मामले में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: कर्ज में डूबे कपल ने यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का नुस्खा, कमाए लाखों, एक सब्जी वाले ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

यह भी पढ़ें: 10 साल की मन्नतों के बाद हुआ था बेटा, निगम के दूषित पानी ने ले ली जान, अब तक 9 की मौत

यह भी पढ़ें: काली पूजा में दी गयी बकरे की बलि, 400 लोगों ने खाया मीट, हकीकत सामने आई तो मचा हड़कंप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -