शोक संदेश: स्वयं सेवक पुरुषोत्तम चन्द्रा का आकस्मिक निधन, आज पुरानी बस्ती दुरपा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा शहर के पुरानी बस्ती, ब्राम्हण पारा निवासी हंसमुख, मिलनसार पुरुषोत्तम चन्द्रा पिता गणेश राम चन्द्रा का गुरुवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे लगभग 50 वर्षीय पुरुषोत्तम चन्द्रा (बऊ) पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे।  उन्हें गहन उपचार के लिए ले जाया गया था। बिलासपुर सिम्स में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वे अपने पीछे पिता, मॉं, पत्नी, पुत्र इतिहास चन्द्रा, भाई रूपलाल चन्द्रा, मनमोहन चन्द्रा व दो बहनों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे उनके पुरानी बस्ती स्थित निवास से प्रारम्भ होगी व पुरानी बस्ती (दुरपा रोड) स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -