छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: टी.पी. नगर निवासी और बेरलिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री रामकिशन अग्रवाल (तुलसी निवास) का आज, शुक्रवार 19 जून को दुखद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के रामकिशन अग्रवाल (66 वर्ष) अपने पुत्र तुषार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दो बेटियां, बहु, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, अग्रवाल समाज, व्यवसायी सहित कोरबा अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं ।
समाज सेवा में समर्पित समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल का अधिकांश जीवन कोरबा जिले में रेल सुविधा के विस्तार हेतु संघर्ष करते हुए गुजर गया। वे कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के तहसील हरदीबाज़ार अंतर्गत ग्राम उतरदा के मूल निवासी स्व. श्री परमेश्वरी अग्रवाल के द्वितीय पुत्र थे। उनके बड़े भ्राता दीनदयाल अग्रवाल (शिव ब्रदर्स) एवं लघु भ्राता समाजसेवी केदार नाथ अग्रवाल (तुलसी एजेंसी) और शिव शंकर अग्रवाल (शिव पर्दावाला) हैं।
आज शाम 4 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय रामकिशन अग्रवाल जी की अंतिम यात्रा आज अपराह्न (शाम) 4:00 बजे उनके निवास स्थान ‘तुलसी भवन’ (कैनरा बैंक के बगल में, टी.पी. नगर, कोरबा) से प्रस्थान करेगी। अंतिम संस्कार मुक्तिधाम, पुरानी बस्ती के मोतीसागर पारा में किया जाएगा।
शोक संतप्त परिवार
इस दुख की घड़ी में पूरा बेरलिया परिवार शोकाकुल है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शोककुल भाई: दीनदयाल अग्रवाल, शिव केदार नाथ अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल एवं समस्त बेरलिया परिवार।
“ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

Editor in Chief





