छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का देवलोक गमन आज दिनांक 31.03.2026 को सुबह 9:39 में हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शशि शर्मा के पिता थे।
उनकी अंतिम यात्रा दर्री रोड स्थित उनके निवास स्थान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड से 3:30 बजे प्रारंभ होकर मोती सागर मुक्तिधाम जाएगी , जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
परमपिता परमेश्वर से विनती है कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान देवें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Editor in Chief




