छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह,मेन रोड कोरबा के प्रतीष्ठित संचालक बाबूलाल पाल का आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। उन्हें गुरुवार रात तबियत बिगड़ने पर उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। शांत, सहज, सरल, मृदभासी धार्मिक प्रवित्ति के बाबूलाल पाल अपने पीछे भाई रामविलास पाल, पुत्र संतोष पाल, अधिवक्ता अशोक पाल सहित भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वे पत्रकार सत्यनारायण पाल, व्यवसायी विजय पाल के चाचा एवं आरडी पान के संचालक आजाद पाल, कमलेश पाल के बड़े पिता थे।
उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदार, मित्र, पाल समाज सहित नगरवासियों में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों ने बताया की उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार, 12 जून को दोपहर 12 बजे अंतिम दर्शन पश्चात निवास स्थान, पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर मंदिर के पीछे से मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी।

Editor in Chief





