Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : लखन लाल देवांगन
    Featured

    बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : लखन लाल देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250406 194929 9825
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया।

    IMG 20250406 WA0052

    बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज और सोनगुढ़ा पंचायत में एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा किया। ये संरचनाएं ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं क्षेत्र में सामुदायिक जीवन को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

    बेलाकछार में निर्मित बॉक्स कल्वर्ट ब्रिज से बेलाकछार सहित दोंदरो, कैलाश नगर, संगम नगर और अन्य गांवों के 2,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल के निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी और विशेष रूप से मानसून के दौरान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं, सोनगुढ़ा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल के रूप में कार्य करेगा, जिससे सोनगुढ़ा पंचायत के 1,000 से अधिक समुदाय सदस्य लाभान्वित होंगे।

    IMG 20250406 WA0051

    इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बालको की सामुदायिक विकास पहलों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदाय की भलाई के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। बालको द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन एवं पुल यह दर्शाते हैं कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यों के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे औद्योगिक परिवर्तनों से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास सुनिश्चित होगा।

    यह भी पढ़ें :  "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित

    इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी अपने मूल दर्शन—समाज को वापस लौटाने—के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह की आधारभूत संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण निवासियों के जीवन में सुविधा एवं खुशियाँ लाता है। हमारी सीएसआर पहल का उद्देश्य मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाकर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। समुदाय एवं सरकार के साथ मिलकर सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए बालको सदैव अग्रसर है। जिला प्रशासन के सहयोग से हम समुदाय के साथ मिलकर एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

    बालको की सीएसआर अंतर्गत आधारभूत संरचना विकास पहल के तहत, पिछले दो वर्षों में कंपनी ने सामूहिक प्रयासों से 80 से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया है, जिनमें सड़कें, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन प्रयासों से 45 गाँवों में 14,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, कंपनी आवश्यक बुनियादी ढाँचे के निर्माण में सतत निवेश कर रही है और अपने सीएसआर के माध्यम से समुदायों के समावेशी विकास में सतत योगदान दे रही है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026

    ममता बनर्जी 17 हजार वोट से आगे थीं, फिर अंतिम चरण की काउंटिंग में कैसे हो गया खेला !

    May 6, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 75 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद

    May 6, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026952 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026855 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा…

    Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    May 6, 2026

    राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 6, 2026

    New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.