Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी
    Featured

    बालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250801 175114 4897
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सिस्टम ऑफ राइस इनटेसिफिकेशन (एसआरआई) तकनीक से खेती को नई दिशा दी। इससे किसानों की आय में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 473 किसान एसआरआई तकनीक के माध्यम से लाभान्वित हुए हैं। वहीं आगामी वर्ष में 546 किसानों को इस नवाचार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    IMG 20250801 WA0020 1

    इस वर्ष कुल 546 एकड़ भूमि पर एसआरआई विधि के अंतर्गत धान की खेती की गई, जिससे किसानों को पारंपरिक खेती की तुलना में बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। एसआरआई तकनीक के प्रभावों की बात करें तो किसानों की शुद्ध आय में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है। धान की औसत उपज 10-12 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़कर 15-18 क्विंटल प्रति एकड़ हो गई है। बीज, सिंचाई और रसायनों के उपयोग में कमी आने से इनपुट लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक ने कहा कि बालको में हमारा विश्वास केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि हम ग्रामीण जीवन की बेहतरी और टिकाऊ कृषि की दिशा में भी अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाते हैं। एसआरआई जैसी नवोन्मेषी तकनीक किसानों के लिए एक सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही हैं। एसआरआई के जरिए कम संसाधनों में अधिक उत्पादन और आय में वृद्धि हमारे सामुदायिक विकास प्रयासों की सफलता है। यह कृषि तकनीक समृद्ध और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की ओर एक ठोस कदम है। आने वाले वर्षों में हम और अधिक किसानों को इस बदलाव से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    यह भी पढ़ें :  17 जून से लापता 16 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    सोनपुरी की राजिलाबाई कंवर बताती है कि पहले डर लगता था कि कम बीज से कैसे अच्छी फसल होगी, लेकिन एसआरआई विधि ने मेरी सोच ही बदल दी। जहाँ पहले 10-12 क्विंटल धान मिलता था, अब 15-18 क्विंटल तक की पैदावार हो रही है। कम खर्च में ज्यादा मुनाफा, यही तो हर किसान का सपना होता है। अब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी निकल आता है। एसआरआई सिर्फ खेती का तरीका नहीं, बल्कि खुशहाल जिंदगी का रास्ता है। अब मैं अपनी बहनों को भी यह तकनीक सिखाती हूँ ताकि उनका भी भला हो सके।

    रोगबहरी के अर्जुन कुमार ने बताया कि पहले मैं 1.5 एकड़ खेत में छिड़काव विधि से कड़ी मेहनत करता था, लेकिन उपज सिर्फ 12 क्विंटल तक ही सीमित रहती थी। मन में हमेशा यह असमंजस रहता था कि क्या मैं अपनी ज़मीन और मेहनत का सही उपयोग कर रहा हूँ? फिर एक दिन एसआरआई तकनीक के बारे में सुना और 90 डिसमिल में इसे आजमाने का निर्णय लिया। जब 16 क्विंटल की उपज मिली, तो मन गर्व और खुशी से भर गया। ऐसा लगा जैसे मेरी मेहनत का असली फल अब मिला हो। कम बीज, कम पानी, कम कीटनाशक फिर भी भरपूर फसल। एसआरआई ने मेरी खेती को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को भी मज़बूत किया है।

    एसआरआई तकनीक न केवल धान की उत्पादकता बढ़ा रही है, बल्कि किसानों के जीवन में स्थायित्व, आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती भी ला रही है। कृषि विभाग द्वारा इस पद्धति को और अधिक किसानों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बालको अपने सामुदायिक विकास संकल्प से स्थानीय किसानों को सशक्त बनाने का मजबूत स्तंभ साबित हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों से ग्रामीणों को परिचित कराने के उद्देश्य से मॉडल एग्री-फार्म वेदांत एग्रीकल्चर रिसोर्स सेंटर (वीएआरसी) विकसित किया गया है। इसका संचालन कृषक उत्पादक संघ (एफ.पी.ओ.) द्वारा किया जाता है। इस केंद्र में कृषकों को मृदा परीक्षण, सिंचाई की अत्याधुनिक सुविधाएं, सब्जी की खेती, मल्टीलेयर फार्मिंग, एसआरआई, एसडब्ल्यूआई, ट्रेलिस फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स और बायो फ्लोक के माध्यम से मत्स्य पालन तथा सब्जियों के संरक्षण विशेषज्ञों द्वारा कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है। कृषि नवाचार को बढ़ावा देने की दृष्टि से कुछ विदेशी सब्जियों के उत्पादन की परियोजना भी शुरू हो चुकी है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्री सप्तदेव सेवा समिति कोरबा, श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति कोरबा,…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.