Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में वार्ड ब्वॉय/आया भर्ती में धांधली का आरोप, अभ्यर्थी विकास खूँटे ने जताया विरोध
    Featured

    स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में वार्ड ब्वॉय/आया भर्ती में धांधली का आरोप, अभ्यर्थी विकास खूँटे ने जताया विरोध

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    download
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के जिला अस्पताल स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में अस्थायी वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया के पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में अभ्यर्थी विकास खूँटे ने चयन प्रबंधन समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता का अभाव रहा है और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं किया गया है। विकास खूँटे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल कोरबा में वार्ड ब्वॉय/आया के पदों हेतु वैकेंसी निकाली गई थी। उन्होंने दिव्यांग कोटे के अंतर्गत आवेदन किया था, जिसमें पात्र सूची में उनका नाम सरल क्रमांक 900 में अंकित किया गया है। इस सूची के अनुसार वे इंटरव्यू के लिए योग्य थे। विकास खूँटे का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में तय नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पहले कहा गया था कि सभी पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बिना किसी सूचना के और बिना इंटरव्यू लिए सीधे चयन समिति द्वारा अंतिम चयन सूची (फाइनल लिस्ट) जारी कर दी गई, जो कि नियमों के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया न केवल तानाशाही को दर्शाती है, बल्कि इससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों का हक भी मारा गया है। विकास ने यह भी आरोप लगाया कि समिति ने अपने मनमर्जी से उम्मीदवारों का चयन किया, जिससे यह आशंका उत्पन्न होती है कि पूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और पक्षपात की भूमिका रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    विकास खूँटे ने आगे बताया कि उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ प्रशासन से गुहार लगाने की ठानी है। उन्होंने जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे न्यायालय की शरण लेंगे और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

    इस मामले को लेकर कोरबा जिले के अन्य अभ्यर्थी भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे चयन प्रक्रिया का अपमान है। कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि इस तरह से मनमानी चलती रही तो योग्य उम्मीदवारों का मनोबल टूट जाएगा और वे आगे किसी सरकारी प्रक्रिया में विश्वास नहीं कर पाएंगे। स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की है। उनका कहना है कि जब भी सरकारी भर्ती होती है, तब उसमें पारदर्शिता और न्याय की उम्मीद की जाती है। अगर चयन प्रक्रिया में ही गड़बड़ी हो जाए, तो आम जनता का विश्वास सरकारी तंत्र से उठ जाएगा। चयन प्रबंधन समिति की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। न ही स्वास्थ्य विभाग या मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कोई सफाई दी है।
    अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    विकास खूँटे और अन्य अभ्यर्थियों की मांग है कि चयन प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच हो और जब तक निष्पक्ष जांच पूरी न हो, तब तक फाइनल चयन सूची को निरस्त किया जाए।

    यह मामला केवल एक भर्ती प्रक्रिया नहीं, बल्कि शासन
    -प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है। अगर समय रहते प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया, तो यह युवाओं के बीच एक बड़े असंतोष का कारण बन सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.