यूपी के कुंडा में खूनी जंग, सपा नेता के एक बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात

- Advertisement -

प्रतापगढ़/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा थाना इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के झगड़े में पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे बेटे के सिर में गोली लगी, जिसे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।

पुरानी रंजिश में नई खूनी जंग!

ताजपुर सरियावां गांव के रहने वाले सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान मोअज्जम उर्फ ​​गुड्डू की अपने पड़ोस के तनवीर और अन्य लोगों से पुरानी रंजिश थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:00 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए जिससे मारपीट हो गई।

सपा नेता के बेटे को मारी गोली

इस दौरान तनवीर उसके भाई सोहराब और अन्य लोगों ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ ​​साहिल के सिर में और फुरकान के गले में गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कुंडा CHC पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा नेता के बेटे समेत चार आरोपी नामजद हैं। गांव में तनाव का माहौल है। सपा नेता के एक बेटे की हत्या और दूसरे बेटे को गोली लगने से गांववाले दुखी हैं। दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  BALCO dS G-9 प्रोजेक्ट में जंगल-मद भूमि पर अवैध निर्माण, फर्जी पेड़-कटाई अनुमतियाँ, सार्वजनिक मार्ग अवरोधन व प्रशासनिक आदेश की अवमानना का बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच हेतु जयसिंह अग्रवाल ने लिखा पत्र

गांव में कई थानों की फोर्स तैनात

पुलिस घटना के दूसरे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -