पटना/स्वराज टुडे: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए हैं, जो एक रिकॉर्ड आंकड़ा है।
वहीं, अब राजनीतिक दलों के नेता दूसरे चरण के मतदान के लिए भिड़ चुके हैं और मैदान में उतरकर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक नामी मीडिया संस्थान ने बड़ा खुलासा किया है। खुलासे में ये बात सामने आई है कि बिहार चुनाव में नेताओं को 100 से अधिक लड़कियों की सप्लाई की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि विधायकों और भाजपा नेताओं तक लड़कियों को पहुंचाने वाली कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेत्री ही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
लड़कियों की सप्लाई
दरअसल देश की नामी मीडिया संस्थान को क्लू मिले थे कि चुनाव में देह व्यापार करने वाली लड़कियों का अहम रोल है। सूचना के आधार पर मीडिया संस्थान ने स्टींग करके पूरा खुलासा किया है। बताया गया कि नेताओं तक लड़कियों की सप्लाई करने वाली कोई और नहीं बल्कि झारखंड में पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री फूल जोशी हैं। केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर वह बिहार विधानसभा चुनाव में ‘जय भाजपा, विजय भाजपा’ अभियान चला रही हैं।
विदेशी युवतियों की भारी डिमांड
बताया गया कि नेताओं की डिमांड पर हॉस्टल की लड़कियों को नेताओं, बिजनेसमैन और नामी हस्तियों के पास होटलों में भेजा जाता था। वहीं, इस बात का खुलासा भी हुआ है कि नेताओं की ओर से विदेशी युवतियों की भी भारी डिमांड की जाती थी। मामले की तह पर जाने पर इस बात का खुलासा हुआ कि फूल जोशी के साथ हॉस्टल की वॉर्डन भी मिली हुई है जो मूलत: झारखंड की रहने वाली है और उसका कनेक्शन कई स्पा सेंटर्स से भी है।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री जरीन खान का 81 वर्ष की आयु में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
यह भी पढ़ें: जिस बस को चला रही पत्नी उसी में टिकट काटता है पति, दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बना ये कपल

Editor in Chief




















