भाजपा ने चलाया प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सर्वमंगला मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में संगठन के निर्देश पर हितानंद अग्रवाल के द्वारा सर्वमंगला मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। जहां उनके द्वारा अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध परिवार जनों से भेंट मुलाकात की गई। हितानंद अग्रवाल मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्रमशः श्री संजय खूंटे, श्री लखन लाल आदिले, श्री पंचराम खूंटे, श्री सुदर्शन सारथी, श्री काशीराम टंडन, श्री रूपराम ज्वाला, श्री सुरित राम, श्री देवनाथ कोसले के घर पहुंचे। इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने सभी परिवारों के मुखियाओं को गमछा पहनकर उनका सम्मान किया।

IMG 20250424 WA0032 IMG 20250424 WA0031

साथ ही 27 अप्रैल को गीतांजलि भवन कोरबा में आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में पधारने हेतु निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने हेतु निवेदन किया।

इस दौरान हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को कभी भी सम्मान देने का कार्य नहीं किया उनके विचारों को कभी भी बढ़ाने का कार्य नहीं किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तो सन 1952 एवं 1954 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने का कार्य किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनसे भय था वे उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक हत्या करना चाहते थे।  आगे उन्होंने बताया कि किस प्रकार भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलती है एवं उनके बनाए संविधान का सम्मान करती है।

IMG 20250424 WA0026 IMG 20250424 WA0025

इस दौरान अभियान में मनीष मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), दर्शन सिंह चावला (वरिष्ठ भाजपा नेता), बॉबी गभेल (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), विकेश झा, उत्तम यादव (मंडल मंत्री), आरती सिंह (पार्षद वार्ड 64), प्रेम साहू,(पार्षद वार्ड 65)बालकृष्ण साहू(शक्ति केंद्र संयोजक), लखन सिंह(पार्षद पति), भोजेश्वर दास(शक्ति केंद्र संयोजक), सोनू चौहान (बूथ अध्यक्ष), करन बाई(बूथ अध्यक्ष), रोहन गुप्ता (बूथ अध्यक्ष), प्रशांत मिश्रा, भूपेंद्र बरेठ, कुणाल जादूगर,गोविंद सिदार, जीवनलाल साहू, प्रशांत मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे... तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा वीडियो...

यह भी पढ़ें: नक्सलवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन! 20,000 सैनिकों ने 1,000 नक्सलियों को घेरा, 5 ढेर

यह भी पढ़ें: 7 साल से पत्नी का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, राज खुला तो पत्नी ने ही दे डाली ये धमकी, पति ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपना दर्द

यह भी पढ़ें: पति को ढूंढने में मदद मांगने महिला पहुंची थाने, दरोगा ने मदद के बदले मांगा जिस्म, पढ़िए पूरी खबर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -