Bilaspur: महिला मित्र के साथ सम्बन्ध बनाते युवक की बनाई अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रु, पीड़ित युवक की शिकायत पर गिरफ्तार हुई आरोपिया

- Advertisement -

● आरोपिया रोशनी खुंटे ने अपने बच्चे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक कोअपने घर बुलाया फिर षडयंत्रपूर्वक महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने को किया प्रेरित फिर मोबाईल छुपाकर बनाया विडियोक्लीप
● आरोपिया द्वारा प्रार्थी से एक लाख रूपये की मांग की गई। नही देने पर विडियोक्लीप को वायरल करने की धमकी दी गई है।

गिरफ्तार आरोपिया: – रोशनी खुंटे पति करन खुंटे उम्र 28 साल निवासी हेड़सपुर थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा छ.ग. हा.मु. ग्राम धु्रर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर

बिलासपुर/स्वराज टुडे:  घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 06.03.26 को प्रार्थी (पीड़ित युवक) ने थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया। उसने आरोपिया रोशनी खुंटे द्वारा ब्लेकमेलिंग कर जबरन वसूली करने के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.02.2026 की शाम को धुर्वाकारी के रोशनी खुटे के बेटेके बर्थ-डे में वो अपनी महिला मित्र पहले से गये हुये थे , जहां बर्थ-डे शाम को होना था। शाम को प्रार्थी के पहुचने से पहले ही रोशनी खुटे अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दी थी और प्रार्थी को प्रेरित किया कि वो अपनी महिला मित्र के साथ उसके घर में सबंध बना ले।

इसके लिए रोशनी ने अपने बेडरूम में धुला बेडसीट एवं खिड़की में परदा लगाया जहां वे दोनो सबंध बनाये,  जिसके बाद आरोपिया राशनी खुंटे द्वारा प्रार्थी के मोबाइ्ल में मैसेज करके विडियो का स्क्रिनसॉट भेजकर कहा कि उसने अंतरंग पलों का पुरा विडियो बना लिया है।

एक लाख रूपये दो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगी बोलकर जबरन वसुली के लिय दबाव बना रही थी । तभी प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपिया रोशनी खुंटे के विरूद्ध अपराध धारा 308(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्घ कर गिरफ्तार किया गया है ।आरोपिया पर शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से किया गया है।

यह भी पढ़ें :  Korba news: स्वर्ण सिटी स्थित निज निवास पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भव्य जन्मदिवस समारोह सम्पन्न, पूरे दिन बधाई देने आम और खास लोगों का लगा रहा तांता, देखें वीडियो...

यह भी पढ़ें: चेक अनादरण मामले में अभियुक्त संजय ओग्रे को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 25 लाख जुर्माने के साथ सुनाई 2 साल की सश्रम कारावास की सजा

यह भी पढ़ें: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 9वीं, 11वीं की स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं एवं 5वीं,8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए संकुल स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई

यह भी पढ़ें: बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद में बड़ा खुलासा, उप सचिव ने कहा सुनवाई का मौका दिए बिना चुनाव निरस्त करना न्याय संगत नहीं था

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -