Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260530 WA0041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के साइबर अपराध से जुड़े मिले तार

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके बैंक खातों से देश के विभिन्न राज्यों में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराधों के तार जुड़े पाए गए हैं।

    प्रकरण में नर्मदा नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर निवासी एक महिला को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों में कुल 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद रेंज साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहन जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. मुकेश कुमार दास (29 वर्ष), निवासी समस्तीपुर (बिहार), वर्तमान निवास रायपुर
    2. केशव साव1, निवासी रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
    3. संदीप कुमार चंद्रा उर्फ विक्की, निवासी सक्ती (छत्तीसगढ़)
    4. शिशिर राठौर (35 वर्ष), निवासी सक्ती, वर्तमान निवास रायपुर

    देशभर में फैला था साइबर ठगी का नेटवर्क

    जांच के दौरान यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि आरोपी संदीप कुमार चंद्रा के बैंक खाते के विरुद्ध  गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में 5 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी मुकेश कुमार दास के तीन बैंक खातों की जांच में 13 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज होना पाया गया। इनमें—

    * इंडसइंड बैंक खाते में 3 शिकायतें
    * एक्सिस बैंक खाते में 6 शिकायतें
    * इंडियन ओवरसीज बैंक खाते में 4 शिकायतें

    यह भी पढ़ें :  गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    दर्ज हैं। इन शिकायतों से संबंधित कुल संदिग्ध राशि लगभग 8 करोड़ रुपये पाई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि मुकेश के खातों में साइबर ठगी से संबंधित करीब 10 लाख रुपये प्राप्त हुए थे।

    खातों में लाखों रुपये होल्ड

    पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी केशव साव के एक्सिस बैंक खाते में लगभग  99 लाख रुपये तथा आरोपी शिशिर राठौर के खाते में लगभग 1 लाख रुपये होल्ड कराया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत साइबर अपराध से प्राप्त राशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त एवं स्थानांतरित किया जा रहा था।

    एनसीआरपी पोर्टल से मिले अहम सुराग

    राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में कई साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होकर ऑनलाइन निवेश और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहा था।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफल कार्रवाई

    यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह एवं नोडल अधिकारी गगन कुमार थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

    आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पूरे नेटवर्क के खुलासे में निरीक्षक कामिल हक, प्रधान आरक्षक सैयद साजिद, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू वरिष्ठ आरक्षक भानु प्रताप, दीपक यादव, दीपक कौशिक, विजेंद्र मरकाम, चिरंजीव तथा मुकुंद नेताम की सराहनीय भूमिका रही।

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    यह भी पढ़ें :  ग्राम पताढ़ी में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

    यह भी पढ़ें: श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत हसौद में रेस्ट हाउस के पीछे शासकीय जमीन पर प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पेड़ों की कटाई कर भारी मात्रा में किया गया अवैध भंडारण

    May 30, 2026

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), बिलासपुर से प्राप्त जानकारी…

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.