Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिग ब्रेकिंग: भाजपा के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में दर्ज कराई एफआईआर
    Featured

    बिग ब्रेकिंग: भाजपा के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में दर्ज कराई एफआईआर

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    FB IMG 1771757863570
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● खैरागढ़ के पूर्व विधायक के खिलाफ यौन शोषण का आपराधिक मामला दर्ज

    ● पार्टी की ही महिला नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप, IG दफ्तर कर रहा निगरानी

    ● पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन, महिला की पहचान रखी गई गुप्त

    छत्तीसगढ़
    खैरागढ़/स्वराज टुडे: खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ छुईखदान थाने में यौन शोषण के आरोपों को लेकर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत स्वयं उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने दर्ज कराई है।

    पीड़ित भाजपा नेत्री ने पुलिस प्रशासन से माँगी सुरक्षा

    लिखित शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए नेत्री ने अलग से एक आवेदन देकर अपनी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि नाम, पता अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक हुए तो उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। मामले के सार्वजनिक होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और विभिन्न स्तरों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

    आईजी कार्यालय से की जा रही निगरानी

    मामले की संवेदनशीलता और आरोपी नेता की राजनीतिक हैसियत को देखते हुए जांच की प्रत्यक्ष निगरानी आईजी कार्यालय से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही है। साक्ष्यों का संकलन, संबंधित पक्षों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी प्रमाणों की जांच सहित सभी पहलुओं पर विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस प्रशासन ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया को किसी भी बाहरी दबाव या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखते हुए निष्पक्षता से पूरा किया जाएगा। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपुष्ट जानकारियों और अफवाहों से दूर रहें तथा जांच को प्रभावित करने वाले कयासों से बचें, क्योंकि कानून की नजर में सभी नागरिक समान हैं और निर्णय तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर ही लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन

    जानें कौन हैं पूर्व विधायक कोमल जंघेल 

    बता दें कि कोमल जंघेल पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके हैं। कोमल जंघेल का लोधी समाज में अच्छा खासा प्रभाव है। कोमल जंघेल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं. 2018 में विधानसभा के आम चुनाव में कोमल जंघेल कांग्रेस के लहर के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे महज 870 वोट से चुनाव हारे थे, जबकि कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे. कोमल जंघेल दो बार के विधायक रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026

    यह भी पढ़ें: दृश्यम स्टाइल में 4 वर्षीय मासूम की हत्या कर दफनाया, फिर उस पर बन गया दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे, 6 साल बाद ऐसे हुआ राजफाश

    यह भी पढ़ें: पति की जान बचाने मौत से भिड़ गई ये महिला, पति की हत्या करने वाली पत्नियों की आंखें खोल देगी ये खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026

    कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2026

    Aligarh: AMU में पुलिस की बड़ी रेड; हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद

    April 9, 2026

    Korba: NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध…

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026806 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026724 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026657 Views
    Don't Miss

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    मुजफ्फरनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब घटनाओं की कोई कमी नहीं है. हाल ही में…

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026

    कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.