सुहागरात से पहले दूल्हे का अंतिम संस्कार, नई नवेली दुल्हन की चीखों से गूंज उठा घर, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
शहडोल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक नवविवाहित दूल्हा अपनी पत्नी के लिए सुहागरात का तोहफा लेने गया था, लेकिन लौटते वक्त उसकी मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब दूल्हा दीपेंद्र साकेत शादी में मिली मोटरसाइकिल से बाजार गया था।

दूल्हन को सरप्राइज करने निकला था दूल्हा

ग्राम झिरीया निवासी 22 वर्षीय दीपेंद्र साकेत की शादी 20 अप्रैल को सीधी जिले के मगरोहर गांव में हुई थी। अगले दिन यानी 21 अप्रैल की दोपहर विदाई के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहित पत्नी के लिए एक खास तोहफा लेने बाइक से ब्यौहारी गया था। लौटते समय जब वह गांव से महज दो किलोमीटर दूर ग्राम सराई सांधा के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही मौत हो गई

हादसा इतना जबरदस्त था कि दीपेंद्र साकेत और दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

नई नवेली दुल्हन के सपने चकनाचूर

जिस समय दीपेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची, तब उसकी पत्नी शादी के जोड़े में सज-संवरकर अपने जीवनसाथी का इंतजार कर रही थी। जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, घर में मातम छा गया। खुशी का माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार और रोने-बिलखने में बदल गया।

शहडोल पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी दी कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  Rajasthan news: कुदरत का खौफनाक चेहरा: स्कूल में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

यह भी पढ़ें: शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा, लोकलाज के भय से दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग, दुल्हन पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

यह भी पढ़ें: वाह रीवा पुलिस: बाराती बनकर बारात में खूब नाचे…फिर मौका मिलते ही रेप के आरोपी को धर दबोचा, कई महीनो से पुलिस को दे रहा था चकमा

यह भी पढ़ें: नग्न हालत में संदूक से निकला महिला का प्रेमी, गुस्साए पति ने बरसाए लाठी-डंडे, उतर गया आशिकी का भूत !

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -