Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ
    Featured

    BAN vs NED: बांग्लादेश की जीत ने बदल दिया समीकरण, वर्ल्ड चैंपियन का पत्ता साफ

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में 25 रन से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

    जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 134 रन ही बना सकी। उसे इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के पास 3 मैचों में से 2 में जीत के बाद 4 पॉइंट और +0.478 का नेट रन रेट हो गया है। जिससे उसका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं इस जीत ने एक वर्ल्ड चैंपियन को बाहर कर दिया है।

    वर्ल्ड कप से बाहर हुई श्रीलंका की टीम

    दरअसल, बांग्लादेश की जीत के बाद श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है क्योंकि वह अब अगले मैच में जीत के बाद अधिकतम 3 अंक ही हासिल कर सकती है। चूंकि उससे ज्यादा बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के पास अंक हो गए हैं, इस तरह श्रीलंका वर्ल्ड कप में सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को होगा।

    नीदरलैंड इस तरह कर सकती है क्वालीफाई

    ये श्रीलंका के लिए तो औपचारिक मैच होगा, लेकिन नीदरलैंड इस मैच में जीत के बाद बांग्लादेश के बराबर 4 अंकों तक ही पहुंच सकती है। वहीं बांग्लादेश के पास अभी एक मैच और बचा है। ये मैच 17 जून को नेपाल के खिलाफ है। इस मैच में जीतकर वह 6 अंक हासिल कर सकती है। देखना होगा कि बांग्लादेश नेपाल के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

    यह भी पढ़ें :  Maihar: नासिक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पुतला भी किया गया दहन

    एक मैच में बारिश ने बिगाड़ा गणित

    आपको बता दें कि श्रीलंका को इस बार वर्ल्ड कप के एक मैच में बारिश का खामियाजा उठाना पड़ा। श्रीलंका का नेपाल के खिलाफ 11 जून को खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जिससे उसे सिर्फ 1 अंक से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका एक बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। उसने 2014 में भारत को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इस बार उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है।

    यह भी पढ़ें: पुलिस ज़िसे मान रही थी हिट एंड रन का केस, वो निकला सुपारी देकर हत्या का मामला, जानिए आखिर एक बहू ने क्यों रची अपने बूढ़े ससुर की हत्या की साजिश

    यह भी पढ़ें: स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 7 युवक और 6 युवतियां

    यह भी पढ़ें: पत्रकार पर असामाजिक तत्वों ने किया जान लेवा हमला, पत्रकार को सच का आइना दिखाना पड़ा महंगा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026

    कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    April 29, 2026

    पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल में FIR, जानिए किस आरोप में फंस गए यूपी के ‘सिंघम’

    April 29, 2026

    Bilaspur: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने SECL मुख्यालय में मुख्य महाप्रबंधक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा

    April 28, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026911 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026846 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026807 Views
    Don't Miss

    NEET UG : डॉक्टर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई जाएगी MBBS की सीटें, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर किए 3 बड़े बदलाव

    April 29, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन ने देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या…

    राशिफल 29 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 29, 2026

    Meerut: स्मार्ट मीटर विवाद: मीटर उखाड़ने वाली 16 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा पार्षद बोले- ‘डरेंगे नहीं, अब आंदोलन होगा’

    April 29, 2026

    कोरबा में मातृ शक्ति का महोत्सव: “मातृ नारिशक्ति वंदन सम्मान 2026” एवं “Queen of Chhattisgarh Season-3” का भव्य आयोजन 10 मई को

    April 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.