Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने प्राइड मंथ पर संयंत्र एवं समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान
    Featured

    बालको ने प्राइड मंथ पर संयंत्र एवं समुदाय में चलाया जागरूकता अभियान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250703 185815 5809
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इंटरनेशनल प्राइड मंथ के अवसर पर संयंत्र और समुदाय में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य समावेशी वातावरण को प्रोत्साहित करना और एलजीबीटीक्यूआई प्लस समुदाय के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। कंपनी ने प्राइड मंथ अभियान के तहत ‘डायवर्सी दी’ नामक शुभंकर लॉन्च किया, जो पूरे माह चले जागरूकता अभियान का चेहरा रही। इस अभियान में कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।

    IMG 20250703 WA0033

    इस अभियान के तहत समुदाय को जागरूक करने के लिए मूवी स्क्रिनिंग, पोस्टर मेकिंग स्लोगन, प्राडड मार्च और कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 लोग शामिल हुए। सत्र में समुदाय को लैंगिक संवेदनशीलता और समावेशी समाज बनाने की दिशा में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए बालको में प्राडड मार्च, पोस्टर मेकिंग तथा एलजीबीटीक्यूआई प्लस समुदाय के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। पोस्टर और स्लोगन बनाने की प्रतियोगिताओं में सभी की सक्रिय भागीदारी ने समावेशी एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया।

    IMG 20250703 WA0032

    प्राइड मंथ उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी का यह कदम समाज में सामाजिक परिवर्तन लाने तथा सभी के लिए समानता, गैर-भेदभाव और समान अवसर का वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक संस्था के रूप में एलजीबीटीक्यू प्लस के लिए संवेदीकरण कार्यशाला के आयोजन में भी कंपनी अग्रणी हैं। हम अपने कंपनी में सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में अपने कर्मचारियों के उच्च प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    IMG 20250703 WA0034 1

    समुदाय के साथ कार्यशाला में चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड सदस्य एवं छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की सचिव रवीना बरिहा ने कहा कि बालको में जागरूकता सत्र का आयोजन एक दिन का प्रयास नहीं बल्कि कंपनी ने तीन साल पहले अपने कार्यबल में एलजीबीटीक्यूआई प्लस को नियुक्त करने की यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि एलजीबीटीक्यूआई प्लस कर्मचारियों सुरक्षा और शॉपफ्लोर ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। मैं सामुदायिक स्तर पर इस तरह के सत्र को व्यापक बनाने, समावेशिता फैलाने और समाज के हर कोने में हमें सशक्त बनाने के लिए बालको की आभारी हूं।

    IMG 20250703 WA0035

    बालको में कार्यरत देवसेना ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना मेराs एक सपना था, लेकिन नौकरी के साथ उसे पूरा करना हमेशा मुश्किल लगता था। वेदांता बालको की एजुकेशन पॉलिसी ने मुझे आर्थिक रूप से सहयोग किया। अब मैं आत्मविश्वास के साथ प्रोफेशनल डेवेलपमेंट कोर्स कर रही हूं, बिना यह चिंता किए कि इससे मेरे काम पर असर पड़ेगा। यह सहयोग सिर्फ मदद नहीं, बल्कि एक सशक्तिकरण है।

    बालको ने अपने विविधता, समानता और समावेशी चार्टर के तहत नीतियों को संस्थागत रूप दिया है। ‘जेंडर रीअफर्मेशन लीव्स एंड कॉम्पेंसेशन पॉलिसी’ जिसके तहत ₹2 लाख का एकमुश्त अनुदान और सर्जरी के लिए 30 दिन की सवेतन छुट्टी प्रदान की जाती है। ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए आवास सहायता भी शामिल है। ‘फाइनेंशियल सपोर्ट फॉर हायर ऑफ ट्रांसजेंडर एम्प्लॉई’ पॉलिसी के तहत ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026

    रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

    June 25, 2026

    राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,662 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,084 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    ₹5 करोड़ एवं ₹10 करोड़ टर्नओवर की अनिवार्य शर्तों की समीक्षा की मांग, कलेक्टर कोरबा…

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.