आयुष चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कश्यप को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश संयोजक

- Advertisement -

आयुष मेडिकल एसोसिएशन, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल एवं जिला कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया स्वागत एवं सम्मान

कोरबा/स्वराज टुडे:  आयुष चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कश्यप को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन भाजपा कोसाबाड़ी मंडल एवं जिला कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज उनके सम्मान में पतंजलि चिकित्सालय, निहारिका के सामने विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. देवेन्द्र कश्यप के आगमन पर आतिशबाजी कर उन्हें पुष्पहार पहना, मिष्ठान्न खिला कर जन समुदाय में मिष्ठान्न वितरित किया गया। साथ ही सबने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी।

इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से मेडिकल कैंप के आयोजन के साथ-साथ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इस विषय मे विशेष रूप से काम करने की बात कही।

इस सम्मान समारोह मे आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू पूर्व महामंत्री ललेश दुबे, पार्षद अजय गोंड मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, मंडल मंत्री श्रीमती राजमोहिनी भगत सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: मरवाही नगर पंचायत में दिनदहाड़े ‘अवैध राजस्व लूट’!…साप्ताहिक बाज़ार से अवैध वसूली का मामला; छोटे व्यापारी व गरीब जनता त्रस्त, प्रशासन मौन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में गर्लफ्रेंड के घरवालों ने दर्ज कराया केस, बचने के लिए बॉर्डर पार कर भारत पहुंचा प्रेमी, BSF ने धर दबोचा

यह भी पढ़ें :  एमपी की सोनम भी निकली बेवफ़ा, मायके से आई और बॉयफ्रेंड के साथ जेवर और कैश लेकर हो गयी फरार

यह भी पढ़ें: इस स्कूल में हिन्दू छात्रों से जबरदस्ती लगवाए गए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे, बवाल के बाद अब DEO ने लिया बड़ा एक्शन

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -