What's Hot
Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: क्या आप बता सकते हैं महिलाओं के लिए एक ऐसी सेविंग स्कीम जो शुरू करनी आसान हो, जिसे दिन प्रतिदिन में मैंटेन करना आसान हो, जिसमें पैसा डूबने का झंझट न हो, जिसमें ब्याज भी अधिक मिले और यदि मच्योरिटी पीरियड से पहले पैसा निकालना हो तो कोई पेनल्टी न लगे? साल 2023-24 के लिए सालाना बजट पेश करते हुए मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बच्चियों और महिलाओं के वित्तीय हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी ही एक सेविंग स्कीम की घोषणा की थी. यह सेविंग स्कीम है महिला सम्मान बचत पत्र योजना…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता आज संसद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए संसद पहुंचे थे। इन धार्मिक नेताओं ने संसद की कार्यवाही भी देखी। विभिन्न धार्मिक नेता इस दौरान पीएम मोदी से काफी प्रभावित नजर आए। सभी नेताओं ने एक स्वर में देश को आगे ले जाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश फिर से विश्वगुरु बनने के करीब है। आज देश फिर से ‘विश्वगुरु’ बनने के…
आज का राशिफल: आज 6 फरवरी दिन मंगलवार को रूचक योग, हर्षण योग समेत कई लाभदायक योग बन रहे हैं, जिससे आज का दिन मेष, सिंह समेत अन्य 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। साथ ही मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है, ऐसे में कल इन 5 राशियों पर हनुमानजी की विशेष कृपा भी रहेगी। आइए जानते हैं आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। मेष राशि: आज 6 फरवरी का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। मेष राशि वालों…
शासन द्वारा जारी किए गए निर्धारित लिंक के अतिरिक्त अन्य लिंक में न करें आवेदन छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च से लागू की गई है। बता दें कि सायबर ठगों द्वरा इस योजना से जुड़ी फेक वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। ध्यान रहे , ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply के रूप में दर्शित लिंक फेंक व फर्जी है। इस फेक वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म अपलोड ना करें। कहाँ करें आवेदन महतारी वंदन योजना का…
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/कोरबा: दूसरों को तकलीफ में देखकर यदि किसी के मन में पीड़ा हो और वह अपने सामर्थ्य अनुसार उसकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो निश्चित ही मानवता सार्थक हो जाती है। कुछ इसी तरह का वाक्या आज सुबह चांपा शहर में हुआ। जब मानसिक रूप से कमजोर महिला एक नवजात को जन्म देकर सड़क पर पड़ी थी। नवजात के रोने की आवाज सुनकर एक पत्रकार ने मितानिन और एक अन्य महिला के सहयोग से जच्चा और बच्चा को बीडीएम अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेश की। जानिए क्या है पूरा मामला चांपा के वार्ड नंबर 25…
वेदांता ग्रुप के बालको मेडिकल सेंटर ने छत्तीसगढ़ में कैंसर जागरुकता सत्र एवं जांच शिविर आयोजित किए छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर रोगियों को (खासकर ग्रामीण इलाकों के) सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस अवसर पर वेदांता ग्रुप की रायपुर स्थित अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तथा भारत के सर्वश्रेष्ठ कैंसर केयर अस्पतालों में से एक बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने छत्तीसगढ़ में कैंसर जागरुकता गतिविधियों की एक श्रृंखला का आयोजन किया जो कैंसर की रोकथाम, पता लगाने और इलाज पर केन्द्रित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक 3 फरवरी को संध्या 6:00 बजे सीएसईबी पूर्व स्थित रशियन हॉस्टल में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पारंपरिक खेलकूद एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा बनाई गई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन सिंह प्रधान जी ,प्रदेश महासचिव श्री प्यारेलाल चौधरी जी, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद जी, संरक्षक द्वय श्री यू आर महिलांगे जी, श्री दिनेश कुमार केवट जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दिगंबर लाल कर्ष जी ,प्रदेश संगठन सचिव श्री रामाधार पटेल…
* साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को आग लगाकर जंगल मे फेक दिया था * घरेलू वाद विवाद बना हत्या का कारण * हत्या में शामिल नाबालिक आरोपियों के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त लोहे का पाईप किया गया बरामद * शव को ले जाने मे अरटिगा कार क्र. सीजी 11 बीजे 7961 का किया गया था उपयोग बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 04.02.2024 को सूचक अजय सिंह ठाकुर पिता बी.एस. ठाकुर उम्र 58 वर्ष निवासी दैहान पारा शारदा मंदिर के पीछे सिरगिट्टी के द्वारा सूचना दिया कि दिनांक 04.02.2024 को फदहाखार जंगल मे…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 4 फरवरी 2024 को सृष्टि पूजा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वारा ग्राम पंचायत पदगुंडा विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव में किसानों को जागरूक किया गया इस सत्र के बजट में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीण किसानों को दी गई उक्त जागरूकता कार्यक्रम में कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर एवं आसपास गांव के विभिन्न किसान उपस्थित रहे। बजट में कृषि उपज में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा 1. पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ हुआ है और 10 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 2. 2. 4…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 1 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 20 बैठके होंगी। विधानसभा में 9 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। यह चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय सदस्यगण,छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2024 में आयोजित…
