Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के आधार स्तंभ जनार्दनजी शर्मा जी का देवलोक गमन आज दिनांक 31.03.2026 को सुबह 9:39 में हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शशि शर्मा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा दर्री रोड स्थित उनके निवास स्थान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड से 3:30 बजे प्रारंभ होकर मोती सागर मुक्तिधाम जाएगी , जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में साल 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर कई अहम जानकारी जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने दी है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के कई सवालों के जवाब देते हुए बताया कि जनगणना चार चरणों में होगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत नागरिकों को स्व गणना या अपना डेटा खुद देना होगा. वोटर अपनी जानकारी दिए गए फॉर्म में खुद भरेंगे. यह Self Enumeration प्रक्रिया है. दूसरे चरण में चुनाव कर्मचारी घर-घर देंगे दस्तक इसके बाद दूसरे चरण में चुनाव कर्मचारी घर-घर जाकर स्वगणना के तहत दी गई जानकारी के तहत…
आज का राशिफल : आज ग्रहों का गोचर आपके अंदर की रचनात्मकता और काम को सटीक ढंग से करने की इच्छा के बीच एक शानदार तालमेल बना रहा है। चंद्रदेव आज सुबह सिंह राशि में रहकर मौज-मस्ती और आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं, लेकिन रात होते-होते वे कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपके अंदर हर काम को बारीकी से करने की प्रेरणा जगेगी। मेष राशि में बैठे शुक्रदेव आपको एक आकर्षक लीडर बना रहे हैं। मीन राशि में सूर्यदेव और शनिदेव की उपस्थिति अनुशासन मांग रही है। वहीं कुंभ राशि के गोचर में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की ऊर्जा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के सरबुंदिया मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं। मृतक की पहचान करतला केरवाद्वरी निवासी 23 वर्षीय करन सिंह यादव के रूप में की गयी हैं। वह अपने मित्र के साथ एक निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार दोनों सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी पहली शिफ्ट पूरी करने के बाद ग्राम सरबुंदियाएक निजी कार्य हेतु गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम के ग्राम ढपढप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार शामिल हुए। दोनों ही प्रमुख नेताओं ने व्यासपीठ पर विराजमान बागेश्वर धाम सरकार, पूज्य महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दर्शन किए और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा स्थल पर उमड़ा यह विशाल जन-सैलाब हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का परिचायक है। उन्होंने भगवान बजरंगबली के चरणों में वंदन करते हुए प्रार्थना की कि उनकी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र के ढप-ढप मैदान में आज 31 मार्च को भव्य “दिव्य दरबार” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, यह दिव्य दरबार दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर “पेशी” लगाएंगे। दावा किया जा रहा है कि इस दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों की व्यक्तिगत, पारिवारिक और आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करेंगे। विशेष रूप…
बिहार नवादा/स्वराज टुडे: नवादा जिले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र में 7 मार्च को हुए मुन्ना कुमार यादव हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुन्ना की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी राखी देवी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने धनबाद के टिटुलिया निवासी शेखर यादव को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पहाड़ियों में मिला था लापता मुन्ना का शव 35 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव 7 मार्च 2026 को अपने घर से लापता हो गया…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना में पीड़िता के गले पर गंभीर चोट पहुंचाया गया है, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता के कथन के आधार पर हत्या के प्रयास में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विधिवत जांच प्रारंभ की गई। प्रकरण में कुल 05 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई, जिनमें से 03 नाबालिक को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को अब बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक इलाज सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल रही है। इससे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा संभव हो रही है। पिछले एक सप्ताह में 25 से अधिक हृदय मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी के नेतृत्व में जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोप्लास्टी, 5 की एंजियोग्राफी और 1 मरीज का एआईसीडी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। एआईसीडी…
भाजपा सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता :- नरेंद्र देवांगन कोरबा जनसेवा और पारदर्शिता की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया अंतर्गत नर्सरीपारा कोहड़िया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (फेयर प्राइस शॉप) का पूर्व जिला महामंत्री एवं निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं एवं पारदर्शिता का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया गया…
