Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पिछले कई महीनो से जिले में अवैध उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। रेत ठेकेदार पूरी दबंगई के साथ रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। इसके चलते प्रशासन को हर महीने करोड़ों का चुना लग रहा है। दिनभर जेसीबी के माध्यम से नदी से रेत निकाला जाता है। रात में परिवहन किया जाता हैं। इसमें खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता । कोरबा जिला से लगभग 20 किलोमीटर दूर एनटीपीसी का राखड़ डेम है, जहां एनटीपीसी के ठेकेदार राखड़ परिवहन का काम करते है। लेकिन इसी डेम के…
मुंबई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड में, केवल गर्ग, जो मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हुए एक बिजनेसमैन और निर्माता हैं, ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के माध्यम से एक उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनका सफर बॉलीवुड फिल्म ‘मैं कृष्ण हूँ,’ जिसमें कैटरीना कैफ और ह्रितिक रोशन शामिल हैं, के साथ शुरू हुआ था और उसके बाद ‘अंधाधुन’ (2018) आई जिससे उनको पहचान मिली। पंजाब के रहनेवाले केवल गर्ग ने नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ का भी निर्माण किया, जिसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे थे। निर्माता के रूप में, उन्होंने बहुत सारी फिल्में बनाई हैं, जिनमें…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: शनिवार की रात केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में दो युवक संदिग्ध हालत में घुमते नजर आए, जिसे कोतवाली पुलिस ने पकडकऱ जांच किया तो उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस और 4 किलो 625 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी मजदूरी के काम के आड़ में गांजा तस्करी का काम करते थे। इस संबंध में मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे को मुखबीर से सूचना मिली कि तुरीपारा दर्राडीपा निवासी ओमप्रकाश जांगड़े और उसका साथी गोविंद भट्ट संदिग्ध हालत में केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में घुम रहे…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना को लेकर जहां धार्मिक उम्मीदें चरम पर हैं, वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल पैदा कर दी है. प्रण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, “राम जी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे. राम जी मेरे सपने में आए थे.” तेज प्रताप ने आगे कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो मंदिर आगे आ जाता है. जैसे ही चुनाव…
छत्तीसगढ़ कांकेर/स्वराज टुडे: 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश भर में मशहूर और आम व खास हस्तियों को न्यौता दिया जा रहा है. इसी बीच 35 वर्षीय संतोषी दुर्गा को भी राम मंदिर ट्रस्ट से निमंत्रण मिला है. संतोषी दुर्गा ने लगभग 18 सालों तक कांकेर जिले के नरहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य में जीवन दीप समिति के लिए स्वच्छता कार्यकर्ता के रूप में काम किया है. वह बतौर Autopsy assistant 700 से अधिक पोस्टमॉर्टम कर चुकी हैं. न्यौते को पाकर भावुक हो गईं संतोषी दुर्गा निमंत्रण पाकर आश्चर्यचकित हैं. वह इस न्यौते को…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: शनिवार 13 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य अभियोजन संघ का चुनाव राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें अभियोजन रायपुर संगवारी साथी पैनल से अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती हिना यास्मीन खान (जिला आयोजन अधिकारी रायपुर) भारी भतो से विजयी हुई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्री पंकज केशर ए.डी.पी.ओ. रायपुर, महासचिव पद के लिए श्री राघवेन्द्र पाण्डेय ए.डी. पी. ओ.दुर्ग, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री सोहन साहू डी.पी.ओ संचालनालय रायपुर एवं प्रचार प्रसार सचिव पद पर श्रीमती जयाशर्मा ए०डी०पी० ओ० महासमुंद, निर्वाचित हुए। हिना यास्मीन खान, प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अभियोजन संघ ज्ञात हो कि अभियोजन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज (14 जनवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के थौबल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की जिसके जरिये पार्टी का प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। इंफाल के बोथल से बस के जरिये यात्रा शुरू करने…
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति हर बार पत्रकार हित मे कार्य करते आ रही है जिससे समिति के सदस्यो ने पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागु करने की बात हो या झूठे एफआईआर मे फंसे पत्रकारों को उचित न्याय दिलाने बराबर काम कर रही है । इसी तारतम्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एक पत्रकार साथी गोविन्द बरेठ का पुत्र लम्बे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसका चेन्नई अपोलो चिल्ड्रन मे इलाज चल रहा है जिससे काफ़ी धन राशि लगने की वजह से गोबिंद बरेठ काफी परेशान थे। जब इसकी जानकारी अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में…
विधार्थियों के सर्वांगीण विकास में वार्षिकोत्सव एक बेहतर मंच- जीएम संजय मिश्रा… कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत डी.ए. व्ही. पब्लिक स्कूल में बीते शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम संजय मिश्रा महाप्रबंधक, एस.ई.सी. एल. कुसमुण्डा एरिया एवं अध्यक्ष स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के मुख्यातिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य चन्द्र मोहन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ शारदे के समक्ष मुख्यतिथि के शुभ कर कमलों से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर किया गया। इन्द्रधनुषी कार्यकमों की शुरूआत…
