Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय ने शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने वाले सहायक ग्रेड 02 सत्यपाल कंवर को निलंबित किया है। गौरतलब है कि माह दिसंबर 2024 में संभाग आयुक्त कार्यालय के अंकेक्षको द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के वित्तीय अभिलेखो का ऑडिट किया गया था, जिसमें कार्यालय के रोकड़ पंजी के इंद्राज में त्रुटियां पाई गई थी। 22 जनवरी को संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री महादेव कांवरे के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच के लिए रोकड़ पंजी की मांग की गई, किन्तु पूर्व…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर बंगाल यूपी, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से लड़कियों को नालंदा बुलाकर उन्हें जबरन आर्केस्ट्रा और उनसे गंदा काम कराया जा रहा था. एनजीओ की शिकायत पर गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी से पुलिस ने 33 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है. इस मामले में एक महिला समेत चार आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया है. छुड़ायी गयीं लड़कियों में सबसे छोटी लड़की की उम्र सिर्फ 13 साल है. छोटे से कमरे में रहती थी सभी छापेमारी में में शामिल मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। छापों में उसके पास करोड़ों रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति होने का पता चला था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त विशेष पुलिस (एसपीई) के महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शर्मा से पूछताछ के बाद उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा। प्रसाद ने बताया कि भ्रष्टाचार के…
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर अखाड़ा परिषद् ने आज का शाही स्नान रद्द कर दिया। प्रयागराज/स्वराज टुडे: महाकुंभ में मंगलवार की देर रात भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई के घायल होने की भी खबर हैं। अब तक प्रशासन ने मौत और घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान…
*अधूरे आवासों को पूर्ण बताकर किया राशि आहरण* *3 ठेकेदार और 2 रोजगार सहायक, एक आवास मित्र के विरुद्ध की गई प्राथमिकी दर्ज* *दो विकासखंड समन्वयक के विरूद्ध भी एफआईआर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश* *कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्यवाही* कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर शासन की जन कल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना ग्रामीण की राशि गबन करने वाले 3 ठेकेदार- मेघनाथ विश्वकर्मा,राजाराम चौहान सिमकेंदा,लखनलाल बैगा श्यांग, प्रकाश चौहान पूर्व रोजगार सहायक श्यांग,किरण महंत पूर्व रोजगार सहायक सोल्वा, चंद्रशेखर मँझवार,करूमौहा पूर्व आवास मित्र के विरुद्ध पुलिस थाना श्यांग,कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।…
डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2025’ में निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, मुस्तफा यूसुफअली, ब्राइट आउटडोर मीडिया सहित कई हस्तियां शामिल मुम्बई/स्वराज टुडे: बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक, समाजसेवी और केसीएफ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कृष्णा चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 27 जनवरी 2025 को मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में चौथे ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस चौथे सीज़न का यह पुरस्कार समारोह काफी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें बॉलीवुड सहित कई क्षेत्रों की हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रगान से…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड 26 (पं. रविशंकर नगर) के पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा के जाति और आय प्रमाणपत्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद से ही चुनावी माहौल में उथल-पुथल मच गई है। यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित है और अजय के प्रत्याशी बनने के बाद से स्थानीय निवासियों में असंतोष का माहौल बना हुआ था। विशेष रूप से, अजय वार्ड 32 के निवासी हैं, जो वार्ड 26 से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है, और लोग यह सवाल उठा रहे थे कि छोटे-छोटे कामों के लिए…
अगर आपके शरीर के किसी हिस्से पर बिना किसी स्पष्ट चोट के काले निशान (ब्लू) पड़ रहे हैं, जैसे कि कलाई या घुटने के पास बड़ा निशान दिखना, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसे निशान कभी-कभी किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं। यहां कुछ कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से शरीर पर बिना किसी चोट के काले निशान पड़ सकते हैं: 1. वास्कुलाइटिस (रक्त वाहिकाओं का सूजन) वास्कुलाइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर की रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है। इससे रक्तप्रवाह में समस्या आती है और शिराएं/धमनी में सूजन के कारण…
कर्नाटक हुबली/स्वराज टुडे: हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में एक हृदय विदारक घटना में, पीटर नाम के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, जिसमे उसने अपनी पत्नी पिंकी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक चौंकाने वाला सुसाइड नोट छोड़ा। एक निजी कंपनी में काम करने वाले पीटर ने वैवाहिक कलह की लंबी अवधि के बाद अपनी जान ले ली, जिसमें लगातार झगड़े और गुजारा भत्ता की मांग शामिल थी। पत्नी की डिमांड सुनकर पीटर के पैरों तले खिसक गई जमीन पीटर की मौत ने उसके परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए हैं, जो दावा करते हैं कि उसकी पत्नी…
आज का राशिफल : 28 जनवरी दिन मंगलवार आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है। मकर राशि में पहले से ही सूर्य और बुध विराजमान हैं जिससे कि आज चंद्रमा के आ जाने से यहां त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि आज शुक्र अपनी उच्च राशि में होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे जिससे आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। जानें आज मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें विस्तार पूर्वक, आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए कल का दिन चंद्र मंगल…
