Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का अनूपपुर में आगमन….अनूपपुर से उमरदा बिजुरी और कोतमा तक भक्तिमय हुआ वातावरण, दर्शन पाकर श्रद्धालु हुए भावविभोर
    Featured

    प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का अनूपपुर में आगमन….अनूपपुर से उमरदा बिजुरी और कोतमा तक भक्तिमय हुआ वातावरण, दर्शन पाकर श्रद्धालु हुए भावविभोर

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260820 WA0010
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    अनूपपुर/स्वराज टुडे: भगवान श्री सत्य साईं बाबा की असीम कृपा एवं दिव्य प्रेरणा से प्रेम प्रवाहिनी रथ का अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में 14 अगस्त 2026 को मंगलमय आगमन हुआ। 14 एवं 15 अगस्त को कोठी समिति के उमर्दा में रथ का आगमन एवं रात्रि विश्राम हुआ। 16 एवं 17 अगस्त को बिजुरी में रथ का आगमन एवं रात्रि विश्राम हुआ। इस दौरान उमर्दा, मझौली, तरसिली, कोठी, पकरिहा, बेनीबहरा, बहेराबांध, भगता एवं बिजुरी सहित विभिन्न ग्रामों में भक्तों द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ रथ का भव्य स्वागत किया गया।

    IMG 20260820 WA0008

    प्रेम प्रवाहिनी रथ के ग्रामों एवं नगरों में पहुंचते ही पूरा वातावरण भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर, आरती एवं जयकारों के साथ भगवान श्री सत्य साईं बाबा का स्वागत किया तथा उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

    18 अगस्त को कोतमा, चचाई में हुआ भव्य स्वागत

    18 अगस्त 2026 को प्रेम प्रवाहिनी रथ का कोतमा नगर , चचाई में आगमन हुआ। रथ के नगर में पहुंचते ही भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा का स्वागत, वंदन एवं पूजन कर उनके दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। वातावरण बाबा के जयघोष और भजनों से गूंज उठा।

    IMG 20260820 WA0010

    इस पूरे दिव्य आयोजन में ऐसा अनुभव हुआ मानो कार्यक्रम का संचालन, मार्गदर्शन और प्रेरणा स्वयं भगवान श्री सत्य साईं बाबा ही प्रदान कर रहे हों। रथ यात्रा ने क्षेत्र में प्रेम, सेवा, त्याग, आध्यात्मिकता और मानवता का संदेश पहुंचाया।

    सेवा एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में भक्तों की सहभागिता

    रथ के प्रवास के दौरान भक्तों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5:21 बजे 21 ओंकारम्, सुप्रभातम्, लक्षार्चन एवं नगर संकीर्तन किया गया। इसके पश्चात प्रातः 8:10 बजे चाय-नाश्ता, 8:30 बजे महामंगल आरती, दोपहर 12:10 बजे भोग एवं भोजन, शाम 4:10 बजे चाय-नाश्ता, सायंकालीन भजन तथा रात्रि 8:10 बजे भोग एवं भोजन के बाद 8:30 बजे रात्रि महामंगल आरती का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20260820 WA0009

    इन आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों में भक्तों ने पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ भाग लिया। रथ के प्रवास के दौरान प्रत्येक क्षण भक्ति और सेवा का उत्सव बना रहा।

    सेवा कार्य में बड़ी संख्या में भक्तों ने निभाई सहभागिता

    भगवान श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य रथ के स्वागत एवं सेवा कार्य में जिला अध्यक्ष श्री जी.एस. तिवारी जी, जिला सेवा प्रभारी श्री विनय शुक्ला जी (पुरुष), जिला महिला सेवा प्रभारी श्रीमती तारादेवी साहू जी, जिला शिक्षा प्रभारी श्री विनोद कुशवाहा जी, जिला आध्यात्मिक प्रभारी श्री तारादास साहू जी, समिति संयोजक श्री संजय सिंह परमार (कोठी), समिति संयोजक श्री पांडे जी (चचाई), सीएमओ आदरणीय श्री लखन लाल पनिका जी, नगर पालिका परिषद बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका जी, श्री भगवान दास द्विवेदी जी, श्री देवेंद्र द्विवेदी जी, श्री पंकज पांडे जी, श्री साहनी जी, श्री बिसाहू प्रसाद साहू जी, श्री जमुना साहू जी, श्री संतोष साहू जी, श्री विक्रम साहू जी, श्री ओम प्रकाश सिंह परमार जी, श्री सागर कुशवाहा जी, जिला युवा प्रभारी श्रीमती रूपा पाव जी, श्री जोगनदास साहू जी, श्री डोमारी साहू जी, श्री शिवप्रसाद साहू जी श्री राकेश सोनी जी, श्री विक्की रजक जी, श्री आकाश रजक जी, श्री पंकज रजक जी, श्री दीपक रजक जी, श्री बिनु सोनी जी सहित अनुपम, आशीष, सूरज, छोटू, महिमा, सुपर्णा, मीराबाई सहित अनेक भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

    भक्तों ने बताया परम सौभाग्य

    IMG 20260820 WA0007

    भक्तों ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी हमारे बिजुरी, कोतमा एवं आसपास के क्षेत्र में पधारी और हम सभी को अपने दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद देकर कृतार्थ किया।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    भक्तों के लिए यह यात्रा केवल दर्शन का अवसर नहीं, बल्कि आत्मीयता, सेवा, साधना और ईश्वर के प्रति समर्पण का अनुपम अनुभव रही। रथ के साथ चल रहे आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने अनेक लोगों को सेवा और भक्ति के मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा दीं।

    कोतमा में भक्तों को दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करने के पश्चात प्रेम प्रवाहिनी रथ को चचाई के लिए रवाना किया गया, जहां रात्रि विश्राम हुआ।

    19 अगस्त 2026 को चचाई एवं अनूपपुर हॉस्पिटल में भक्तों द्वारा नारायण सेवा, दर्शन एवं पूजन का आयोजन किया गया। सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के पश्चात प्रेम प्रवाहिनी रथ को शहडोल के लिए रवाना किया गया।

    भगवान श्री सत्य साईं बाबा की कृपा से संपन्न यह दिव्य यात्रा केवल एक रथ यात्रा नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा, भक्ति, त्याग और मानवता का संदेश लेकर चलने वाली आध्यात्मिक यात्रा है। इस यात्रा ने क्षेत्र के भक्तों को एक सूत्र में बांधते हुए सेवा को ही साधना और मानव सेवा को ही माधव सेवा मानने की प्रेरणा दी।

    यह भी पढ़ें: कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    यह भी पढ़ें: Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.