Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा
    Featured

    कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260417 WA0018
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 अमरैयापारा और चिमनी भट्ठा में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अब बड़े घोटाले की शक्ल लेता नजर आ रहा है। जिन भवनों में मासूम बच्चों का भविष्य संवरना चाहिए, वहां भ्रष्टाचार और लापरवाही की ऐसी नींव रखी जा रही है, जो कभी भी हादसे में बदल सकती है।
    स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व पार्षद टीकम राठौर के मुताबिक, निर्माण कार्य में गुणवत्ता को पूरी तरह दरकिनार कर सस्ते और घटिया मटेरियल का खुला खेल खेला जा रहा है। आरोप है कि रेत, सीमेंट और ईंट जैसे बुनियादी निर्माण सामग्री तक में भारी अनियमितता बरती जा रही है—पुराने, जर्जर ईंटों और कमजोर सीमेंट से दीवारें खड़ी की जा रही हैं, जो देखने में ही असुरक्षित प्रतीत होती हैं।

    बच्चों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़

    यह वही आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां छोटे-छोटे बच्चे रोज आते हैं। ऐसे में इस तरह का लापरवाह और घटिया निर्माण सीधे-सीधे उनकी जान के साथ खिलवाड़ है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

    मिलीभगत’ का खेल?

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी अब तक पूरी तरह खामोश हैं। न तो कोई निरीक्षण हुआ, न ही किसी तरह की ठोस कार्रवाई। इससे साफ तौर पर यह संदेह गहराता है कि कहीं न कहीं अधिकारियों और ठेकेदार के बीच सांठगांठ का खेल चल रहा है।

    एक ठेकेदार, कई निर्माण, एक ही कहानी

    आरोपों के घेरे में आए ठेकेदार हरिश्चंद्र दुबे पर यह भी आरोप है कि वह अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर एक-दो नहीं बल्कि करीब 20-22 आंगनबाड़ी केंद्रों का काम ले चुका है। और हर जगह एक जैसी कहानी—घटिया मटेरियल, नियमों की अनदेखी और मनमानी निर्माण।

    यह भी पढ़ें :  Korba: "बचपन की टिकट" कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की जबरदस्त भीड़, पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेकर अपने बचपन को किया याद, स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    वार्डवासियों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर इस तरह का निर्माण करना सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि बच्चों की जान से सीधा खिलवाड़ है।

    बड़ा सवाल:

    जब बच्चों की सुरक्षा और भविष्य दांव पर हो, तो आखिर जिम्मेदार सिस्टम क्यों चुप है?
    कब होगी निष्पक्ष जांच?
    और कब कटघरे में खड़े होंगे दोषी?

    स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

    यह भी पढ़ें: फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    यह भी पढ़ें: जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: नकली गोल्ड फ्लैक बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 474000रू के नकली सिगरेट बरामद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026

    राशिफल 17 अप्रैल, 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 17, 2026

    जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    April 17, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026825 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026776 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026761 Views
    Don't Miss

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल…

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026

    कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.