Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पश्चिम बंगाल के 2,208 बूथों में गजब का गड़बड़झाला, जाँच के आदेश देते ही हो गया बड़ा खुलासा
    Featured

    पश्चिम बंगाल के 2,208 बूथों में गजब का गड़बड़झाला, जाँच के आदेश देते ही हो गया बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n691506071176472678538904f1b603fd929d3f4cc143e8d833630976fdbb65f4dc025a6c5003775a8ce1fe
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता/स्वराज टुडे: बंगाल में 2,208 बूथ ऐसे थे जहां एक भी मृत और स्थानांतरित वोटर नहीं होने की बात कही गई थी, क्योंकि SIR के लिए बांटे गए गणना फार्म सौ प्रतिशत जमा हुआ था। इसे लेकर प्रश्न भी उठने लगे और चुनाव आयोग ने जैसे ही जिला अधिकारी यानी जिला चुनाव अधिकारी(डीईओ) से रिपोर्ट तलब किया तो ऐसी बूथों की संख्या घटकर 480 हो गई।

    डीईओ ने नई रिपोर्ट दी कि राज्य के 480 बूथों में पिछले एक साल में किसी मतदाता की मृत्यु नहीं हुई है और कोई स्थानांतरित नहीं हुआ है।

    2,208 बूथों पर मतदाता जानकारी में गड़बड़ी

    प्रारंभ में डीईओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के 2,208 बूथों में पिछले एक साल में किसी मतदाता की मृत्यु नहीं हुई थी, कोई स्थानांतरित या लापता भी नहीं हुआ था और किसी मतदाता का नाम एक से अधिक जगह पर नहीं था।

    इन सभी बूथों में जितने गणना फार्म वितरित किए गए थे, वे सभी भरकर जमा कर दिए गए। अगर एक बूथ में मतदाताओं की संख्या एक हजार मानी जाए, तो सवाल उठता है कि क्या राज्य के उन 2,208 बूथों में पिछले एक साल में कोई मरा ही नहीं?

    रिपोर्ट मांगने पर संख्या घटकर 480 हुई

    इस सूची में सबसे अधिक बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में थे। वहां के 760 बूथों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने जितने गणना फार्म वितरित किए थे, उतने ही भरकर वापस आ गए। यानी उन बूथों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कोई भी व्यक्ति पिछले एक साल में नहीं मरा था।

    यह भी पढ़ें :  MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, 'रुक जाना नहीं' योजना का लाभ उठाने ऐसे करें आवेदन, अंतिम तिथि 20 जून 2026

    सोमवार को चुनाव आयोग ने उन सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी थी। आयोग सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उससे संबंधित रिपोर्ट आ गई है। उसमें देखा गया है कि वितरित सभी गणना फार्म भरकर वापस आए हों, ऐसे बूथों की संख्या 2,208 से घटकर 480 हो गई है।

    दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक गड़बड़ी

    ऐसे सबसे अधिक बूथ दक्षिण 24 परगना में हैं। इस जिले के रायदिघी में 66, कुलपी में 58, मगराहाट में 15 और पाथरप्रतिमा में 20 बूथों में सभी फार्म भरकर वापस आए हैं। यानी, वहां पिछले एक साल में किसी मतदाता की मृत्यु नहीं हुई है। कोई स्थानांतरित भी नहीं हुआ है।

    आयोग सूत्रों के अनुसार, राज्य में कई ऐसे बूथ भी हैं, जहां गिने-चुने एन्युमरेशन फार्म भरकर वापस नहीं आए हैं। बाकी लगभग सभी फार्म जमा हो गए हैं। राज्य में मात्र एक फार्म वापस नहीं आया है, ऐसे बूथों की संख्या 542 है। दो फार्म जमा न हुए हों, ऐसे बूथ 420 हैं। यह हिसाब भी चुनाव आयोग ने जारी किया है।

    सदन में SIR के विरोध में विपक्ष का हंगामा

    विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही अलग अलग राज्यों में जहां लाखों की संख्या में फर्जी मतदाता पकड़े जा रहे हैं वहीं विपक्षियों द्वारा लगातार SIR का विरोध किया जा रहा है। हालांकि इसके पहले भी देश में SIR हो चुके हैं जो कि एक संवैधानिक प्रक्रिया है।

    उधर संसद का शीतकालीन सत्र लगातार दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सका। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष की तीखी आपत्तियों और नारेबाजी ने दोनों सदनों को दिनभर अस्थिर रखा।

    यह भी पढ़ें :  रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    सरकार बार-बार भरोसा दिलाती रही कि वह चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष तत्काल बहस कराने की मांग से पीछे नहीं हटना चाहता था। पक्ष-विपक्ष अपने-अपने तर्कों पर अड़े दिखे।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियों के साथ 4 लड़के गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: गोलगप्पा खाने महिला ने खोला अपना मुँह, लेकिन फिर नहीं हुआ बंद, खुले में ही जबड़ा हो गया लॉक, डॉक्टर भी रह गए दंग

    यह भी पढ़ें: बारात में उड़ाए गए नोट उठा रहा था झुग्गी बस्ती का मासूम साहिल, गुस्साए CISF के जवान ने सिर पर गोली मारकर कर दी हत्या

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026

    B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    June 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरिया/स्वराज टुडे: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज घटना…

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.