महाराष्ट्र
नासिक/स्वराज टुडे: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में ढोंगी बाबा अशोक खरात को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को खरात की कस्टडी खत्म होने के बाद उसे एक बार फिर नासिक सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई। इस दौरान सरकारी वकीलों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने अंदेशा जताया कि सिद्धि साधना के लिए खरात नरबलि दी है।
सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि खरात के पास से 6 लाख 53 हजार कैश और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। उसके फार्म हाउस से 5 खाली कारतूस भी मिले हैं। वकीलों ने अंदेशा जताया कि खुद को सिद्ध पुरुष कहने वाले 67 साल के खरात ने महिलाओं का यौन शोषण करने के अलावा 5 लोगों की बलि भी दी है।
लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए उन्हें बाघ और सांप दिखाया जाता था। लोगों को हिरण की काली और सफेद कस्तूरी दी जाती थी। खरात पर नरबली के इस नए आरोप के बाद उस पर कानूनी शिकंजा कस गया है।
CM बोले, 8 FIR 35 अश्लील वीडियो
खरात के काले कारनामों का काला चिट्ठा मंगलवार को विधानसभा में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खोला। उन्होंने बताया कि पाखंडी बाबा के 35 अश्लील वीडियो सामने आए हैं और उस पर 8 एफआईआर दर्ज की गई है। उसने अकूत संपत्ति बनाई है और वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था, जांच जारी है।
बाबा की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का, खरात साधारण जालसाज नहीं है, बल्कि उसने ‘ब्रहमांड विज्ञान और ‘दैवीय शक्तियों के नाम पर हाई-प्रोफाइल महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। पुलिस की सक्रियता से उसे देश छोड़कर भागने से पहले ही दबोच लिया गया।
पेन ड्राइव का जिक्र कहां : वकील
अशोक खरात के वकील ने कहा कि हमारे मुवक्किल के खिलाफ जांच सात दिन से चल रही है। इसलिए आगे की रिमांड की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि डीवीआर, लैपटॉप, पैसे और रिवॉल्वर मिली हैं लेकिन पेन ड्राइव का जिक्र कहां है। पुलिस को बताना चाहिए कि कौन सी सर्च बाकी है।
हालांकि, कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कस्टडी देने से पहले जज ने खरात से पूछा कि क्या वह अपनी सफाई में कुछ कहना चाहते हैं। इस पर खरात ने कहा कि उसे सांप, बाघ वगैरह के बारे में कुछ नहीं पता है। इस दौरान उसकी हालत बेहद खराब थी।
यह भी पढ़ें: Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

Editor in Chief


