नैतिक शिक्षा से ही होगा बच्चो का सर्वांगीण विकास- ब्रह्माकुमार भगवान भाई

- Advertisement -

झारखंड
केरेडारी/स्वराज टुडे: शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं चरित्र का निर्माण करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना लेकिन आज की शिक्षा भौतिकता की ओर ले जा रही है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता की प्राप्ति होती है और नैतिक शिक्षा से चरित्र बनता है | वर्तमान के समय प्रमाण भौतिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है । नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव’ बनाती है क्योंकि नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। सारी दुनिया में नैतिकता अर्थात सच्चरित्रता के बल पर ही धन-दौलत, सुख और वैभव की नींव खड़ी है। उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे| वे राज्य संपोषित उच्च विद्यालय केरेडारी में छात्र ,छात्राएं और शिक्षकों को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर बोल रहे थे |

IMG 20251108 WA0129

बीके भगवान भाई ने कहा कि विद्यार्थियों को मुल्यांकन, आचरण, अनुकरण, लेखन, व्यवहारिक ज्ञान इत्यादि पर जोर देना होगा। वर्तमान के समाज में मूल्यों की कमी हर समस्या का मूल कारण हैं। परीक्षा के समय अपनी सकारात्मक सोच रखे | उन्होंने बताया कि परोपकार, सेवाभाव, त्याग, उदारता, पवित्रता, सहनशीलता, नम्रता, धैर्यता, सत्यता, ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं । शिक्षा एक बीज है और जीवन एक वृक्ष है जब तक हमारे जीवन रूपी वृक्ष में गुण रूपी फल नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है | समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम, सद्भावना, भातृत्व, नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।

यह भी पढ़ें :  पति को टुकड़ों में काटकर रसोई में दफनाया शव, फिर लगवा दी टाइल्स...अहमदाबाद की ''मुस्कान'' की दिल दहलाने वाली करतूत का एक साल बाद हुआ खुलासा

IMG 20251108 WA0132

उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा से भौतिकता का विकास होगा और नैतिक शिक्षा से सर्वांगीण विकास होगा | नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता है । उन्होंने कहा की नैतिकता के अंग हैं – सच बोलना, चोरी न करना,अहिंसा, दूसरों के प्रति उदारता, शिष्टता, विनम्रता, सुशीलता आदि। नैतिक शिक्षा के अभाव के कारण ही आज जगत में अनुशासनहीनता, अपराध ,नशा-व्यसन, क्रोध,झगड़े आपसी मन मुटाव बढ़ता जा रहा है।

IMG 20251108 WA0128

सीनियर शिक्षक राजेश कुमार जी ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है

स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र की प्रभारी बी.के सरिता बहन जी कहा कि जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नही है तब तक जीवन में नैतिकता नही आती है आध्यात्मिकता की परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा की स्वयं को जानना परमपिता परमात्मा को जानना और उसको याद करना ही आध्यात्मिकता है जिसको राजयोग कहते है |राजयोग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की अपील किया | बीके योगेन्द्र भाई जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का विस्तार से परिचय भी दिया ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से की गयी और अंत में बीके भगवान भाई जी ने मन की एकाग्रता बढाने हेतु राजयोग मेडिटेशन भी कराया | कार्यक्रम में सभी शिक्षक स्टाफ के साथ बीके भीम भाई, बीके हरि भाई, बीके राजेंद्र भाई, बीके अमित भाई , बीके जागेश्वर भाई, बीके रंजन भाई ,सुरेश कुमार दास , श्रवण कुमार, मनोज कुमार, भी उपस्थित थे |

यह भी पढ़ें :  यूपी में बड़ा हादसा: मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर कालका मेल से गाजर मूली की तरह कट गए आधा दर्जन श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -