Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जयमाल के बाद इस वजह से भड़क गया दूल्हा, स्टेज पर ही दुल्हन को मारी लात; फिर घराती-बाराती में शुरू हो गया महाभारत
    Featured

    जयमाल के बाद इस वजह से भड़क गया दूल्हा, स्टेज पर ही दुल्हन को मारी लात; फिर घराती-बाराती में शुरू हो गया महाभारत

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n701800240177168204074538884aea8dd702d9ca90397508ef7b7a5c6cf807676edf04a0109bc79f73e526
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बाराबंकी/स्वराज टुडे: यूपी के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल मंच पर सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे की है, जहां शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ।

    जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी एक मूर्तिकार ने अपनी बेटी की शादी बहराइच जिले के एक युवक से तय की थी। युवक टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात बैंड-बाजे के साथ पूरे धूमधाम से पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में संपन्न हुईं। इसके बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा सेहरा बांधकर स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी जयमाल के लिए मंच पर आई।

    बार-बार सेल्फी पर भड़का पति

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेज पर मौजूद कुछ लोग दूल्हे के साथ लगातार सेल्फी लेने लगे। दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसी बात पर वह नाराज हो गया और कथित रूप से दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें स्टेज से नीचे धकेल दिया गया। इस घटना के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।

    शादी में भिड़े घराती-बराती

    घराती और बाराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। कुर्सियां फेंकी गईं और टेंट में लगे लोहे के पाइप तक चलने लगे। करीब दस से पंद्रह मिनट तक जमकर मारपीट होती रही। कई लोगों को चोटें आईं। दुल्हन पक्ष के मामा, चाचा और चचेरे भाई घायल हुए, जबकि दूल्हे के बहनोई का सिर फट गया और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    यह भी पढ़ें :  खरमोरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पंचायत में लिया गया ये निर्णय 

    ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में तय हुआ कि टूटी कुर्सियों और अन्य सामान का कुल नुकसान पांच हजार रुपये है, जिसे दोनों पक्षों ने बराबर-बराबर वहन करने पर सहमति जताई।

    दुल्हन और उसके पिता का आरोप है कि दूल्हा नशे में था और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूल्हे का कहना है कि स्टेज पर मौजूद लोगों ने विवाद शुरू किया और उस पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाया। आखिरकार समझौते के बाद सुबह करीब चार बजे से शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है, लेकिन यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: रॉयल स्टार क्रिकेट कप 2026: फाइनल मुकाबले में लायन 11 को हराकर GCC बनी विजेता

    यह भी पढ़ें: MMRDA 2026 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026

    यह भी पढ़ें: दृश्यम स्टाइल में 4 वर्षीय मासूम की हत्या कर दफनाया, फिर उस पर बन गया दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे, 6 साल बाद ऐसे हुआ राजफाश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026

    कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2026

    Aligarh: AMU में पुलिस की बड़ी रेड; हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद

    April 9, 2026

    Korba: NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध…

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026806 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026724 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026657 Views
    Don't Miss

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    मुजफ्फरनगर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब घटनाओं की कोई कमी नहीं है. हाल ही में…

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026

    Korba: बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबित मुद्दों को लेकर आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया प्रदर्शन

    April 9, 2026

    कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु जयसिंह अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.