छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 26 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया जा रहा है। यह दिवस World Intellectual Property Organization (WIPO) एवं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकारों (IP Rights) के महत्व को उजागर करना है।
शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार, रचनात्मकता एवं आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। यह अधिकार रचनाकारों, वैज्ञानिकों, कलाकारों एवं उद्यमियों को उनके कार्यों का संरक्षण प्रदान करते हैं, जिससे समाज में नई सोच एवं आविष्कारों को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को बौद्धिक संपदा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, ताकि वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सके एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
अंत में, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा सभी को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
यह भी पढ़ें: Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”
यह भी पढ़ें: प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Editor in Chief





