Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
    Featured

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    768 512 8197224 thumbnail 3x2 corona
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सर्पदंश के मामले में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क उपचार प्राप्त करें, जिससे सर्पदंश से असामयिक मृत्यु की रोकथाम हो सके। साथ ही ऐसे आपात स्थितियों पर क्षेत्र के आर.एच.ओ. या मितानिन से संपर्क कर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल समीपस्थ अस्पताल पहुंचाएं। कोरबा जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण, बरसात का मौसम में वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा भोजन की तलाश में जहरीले कीट, सांप, बिच्छु अक्सर बिल से बाहर आ जाते हैं और लोगों में सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश से अधिकांश व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण सर्पंदंश के मामले में अज्ञानता के कारण बैगा गुनिया से झाड़ फूंक कराते हैं एवं असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने सतर्कता बरतने की दी सलाह

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप के काटने का एकमात्र इलाज अस्पताल में दिए जाने वाले एंटीवेनम से होता है। झाड़-फूंक से किसी भी सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकती है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीण सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक में समय नष्ट कर मरणासन्न स्थिति में पीड़ितों को चिकित्सालय लेकर आते है, जिससे ऐसे प्रकरणों में जीवन बचाने में चिकित्सक भी असफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव हेतु जनसामान्य में जागरूकता लाने हेतु विभागीय सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिकों को व्यापक स्वास्थय शिक्षा देने व सजग रहने की हिदायत दी गई है। वर्तमान स्थिति में जिला चिकित्सालय सहित विकासखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के प्रकरणों का निःशुल्क इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां (एण्टी स्नेक वेनम) उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें :  रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    सर्पदंश से बचाव हेतु अपनाएं ये उपाय

    सर्पदंश से बचाव व इन घटनाओं में कमी लाने की जानकारी देते हुए सीएमएचओ ने बताया कि रात में घर से बाहर जाते समय पर्याप्त रोशनी न होने की स्थिति में टॉर्च रखना व जूते पहनना सुनिश्चित करें। घरों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखें, घरों में कचरे का ढेर लगाकर न रखें। शयन कक्ष में भोजन सामग्री, धान आदि न रखें, ताकि चूहे का आना कम हो। सर्पदंश की घटनाओं से न घबराएं अन्यथा हृदय गति बढ़ सकती है। सर्पदंश के शिकार व्यक्ति के लिए यह घातक साबित हो सकता है, जिससे विष शरीर में तेजी से फैल सकता है।
    सर्पदंश वाली जगह के उपरी हिस्से को कपड़ा या रस्सी से न बांधे। अधिकांश परिस्थितियों में बेहद हानिकारक हो सकती है। सांप के काटने वाली जगह पर कुछ भी बांधने के पश्चात् उपचार के लिए हटाये जाने पर विष का दुष्प्रभाव बढ़ सकता है। सर्पदंश से ग्रसित अंग के आसपास काटने, जलाने व हिलाने-डुलाने से शरीर के अन्य अंगो में विष का तीव्र संचार का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को त्वरित नजदीक के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय पहुंचाएं, साथ ही परीक्षण व चिकित्सक के सलाह अनुसार उपचार कराएं। साथ ही उन्होंने अनाधिकृत चिकित्सक या झाड़-फूंक के उपचार से बचने की अपील की।

    यह भी पढ़ें: Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 20 मिलियन व्यूज़ के साथ राज रंजीत का बड़ा धमाका

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    यह भी पढ़ें: क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    July 6, 2026

    Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

    July 6, 2026

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    July 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,707 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,412 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,107 Views
    Don't Miss

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं…

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.