अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की जा रही कार्यवाही, 30 हजार नग ईंट जब्त, पहले हो चुकी है 9 लाख ईंट की जब्ती

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: हरदीबाजार-दीपका एसईसीएल क्षेत्र की अधिग्रहण प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धारा 09 (अधिग्रहण प्रक्रिया) के प्रकाशन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

IMG 20251228 WA0058

इसी क्रम में 27 दिसंबर 2025 को एसडीएम श्री रोहित सिंह के निर्देशन में हरदी बाजार तहसीलदार श्री अभिजीत राजभानु एवं टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अनीता राठौर के ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए पाया कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंटों का निर्माण किया जा रहा था। मौके से 30 हजार नग अवैध ईंटें जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

IMG 20251228 WA0059

अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र के लिए धारा 09 का प्रकाशन होने के बाद संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण, व्यावसायिक गतिविधि या संसाधनों का दोहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा मुआवजे की आशंका या अवैध लाभ कमाने की नीयत से ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे थे तथा नदी-नालों से अवैध रेत परिवहन कर निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा था।

IMG 20251228 WA0057

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं अधिग्रहित भूमि की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम निरंतर क्षेत्र में निगरानी और छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व हरदीबाजार और सुआभोड़ी क्षेत्र में 18 ईंट भट्टों पर कार्रवाई कर 9 लाख ईंटें जब्त की जा चुकी हैं। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि अवैध रेत और ईंट परिवहन में प्रयुक्त वाहनों जैसे जेसीबी एवं ट्रैक्टर को राजसात करने की प्रक्रिया और अधिक सख्ती के साथ लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा

जारी रहेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

प्रशासन का संदेश है कि धारा 09 के प्रकाशन के बाद किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, ईंट निर्माण अथवा रेत परिवहन कानूनी अपराध है और अधिग्रहण प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र के लिए संजीवनी बनेगा राम नाम लेखन महायज्ञ: माधवी लता

यह भी पढ़ें: शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

यह भी पढ़ें: ..तो दीपू दास जैसा हाल करेंगे, कौन है यूपी का रिहान जिसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भड़काऊ वीडियो

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -