AAP विधायक जमानत मिलते ही फिर पहुंच गए सलाखों के पीछे, मकोका के तहत हुई गिरफ्तारी

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ‘आसमान से गिरे खजूर में अटके’ जी हां, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान को जमानत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बुधवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान को राउज एवेन्यू कोर्ट से क्राइम ब्रांच ऑफिस ले जाया जा रहा है। बुधवार को ही उन्हें जबरन वसूली मामले में जमानत मिली थी।

30 नवंबर को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार हुए थे विधायक नरेश बाल्यान

दरअसल, 30 नवंबर को क्राइम ब्रांच ने नरेश बाल्यान को 2023 के जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया था। इसी दिन भाजपा ने बाल्यान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। भाजपा का कहना है कि नरेश का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। वो हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करते हैं। बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और गौरव भाटिया ने शनिवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक घोटालेबाज और गुंडों की पार्टी बन चुकी है। नरेश बाल्यान गैंगस्टरों के साथ मिलकर वसूली करवा रहा है और नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सचदेवा और भाटिया ने सवाल उठाया कि अगर नरेश बाल्यान के खिलाफ AAP कार्रवाई नहीं करती है।

अगले वर्ष 2025 में है दिल्ली विधानसभा चुनाव 

यह माना जाएगा कि पार्टी की भी इसमें मिलीभगत है। दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होगा दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इलेक्शन कमीशन मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

यह भी पढ़ें :  बालको ने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

यह भी पढ़ें: एक मिस कॉल से हो गया प्यार और फिर देह व्यापार पर जाकर हुआ खत्म, तीन लड़कियों ने सुनाई अपनी आपबीती

यह भी पढ़ें: किसी और के साथ कार में जा रही थी पत्नी, पति ने पीछा किया और गाड़ी में लगा दी आग

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर विवाद, दो नाबालिगों ने मिलकर कर दी एक युवक की हत्या

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -