Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें
    Featured

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2026Updated:July 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260717 172751
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अयोध्या/स्वराज टुडे: श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच अयोध्या से एक और बड़ी खबर सामने आई है । यहां अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर GST विभाग और पुलिस ने एक साथ रेड मारी । इसके बाद जो खुलासा हुआ उसने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी।

    मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर GST विभाग ने पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से भारी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। रोनाही टोल प्लाजा पर की गई इस कार्रवाई में करीब साढ़े 3 क्विंटल चांदी, चांदी के आभूषण और सोने के जेवरात जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद सामान के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद विभाग ने पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया।

    गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

    GST विभाग के अधिकारियों को गुरुवार दोपहर सूचना मिली थी कि अयोध्या-लखनऊ हाईवे के रास्ते बड़ी मात्रा में कीमती धातुओं का परिवहन बिना वैध दस्तावेजों के किया जा रहा है। सूचना मिलते ही विभाग ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाने की योजना बनाई। रोनाही टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जाने लगी। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार को रोककर उसकी जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण मिले।

    वाहन चालक नहीं दिखा सका कोई वैध दस्तावेज

    अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन में मौजूद व्यक्ति से बरामद सोना-चांदी के संबंध में बिल, टैक्स इनवॉइस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण विभाग ने पूरी खेप को जब्त कर लिया है। संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय के भीतर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    दस्तावेज नहीं मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    GST विभाग का कहना है कि यदि तय समय सीमा के भीतर बरामद माल से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर जब्त किए गए सोना-चांदी और आभूषणों को सरकारी कोषागार में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    GST चोरी पर लगातार सख्ती

    राज्य कर विभाग हाल के दिनों में बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन और जीएसटी चोरी के मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी रोकने और राजस्व की सुरक्षा के लिए हाईवे पर निगरानी और मोबाइल चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

    मुजफ्फरनगर में भी पकड़ा गया GST चोरी का बड़ा मामला
    अयोध्या की कार्रवाई से पहले मुजफ्फरनगर में भी उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की खतौली मोबाइल टीम ने अंतरराज्यीय GST चोरी का एक बड़ा मामला पकड़ा था। जांच में सामने आया कि मेरठ के मटौर स्थित एक कथित फर्जी फर्म के नाम पर ई-वे बिल तैयार कर हरियाणा में माल भेजा जा रहा था। टीम ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के 10,070 किलोग्राम लेड इनगॉट्स से भरे वाहन को जब्त कर लिया।

    अधिकारियों के अनुसार, वाहन मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर से हरियाणा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन परिवहन दस्तावेजों में फर्जी फर्म का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जानकारी हरियाणा की डीजीजीआई और मेरठ के एसआईबी के संयुक्त आयुक्त को भी भेज दी गई है, ताकि व्यापक स्तर पर जांच की जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न; कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार; किकबॉक्सर्स को मिली पांच लाख से अधिक की नगद राशि

    जांच के बाद सामने आएंगे पूरे तथ्य

    फिलहाल GST विभाग अयोध्या में बरामद सोना-चांदी की वास्तविक मालिकाना स्थिति, उसके परिवहन का उद्देश्य और कर संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला केवल दस्तावेजों की कमी का है या इसके पीछे कर चोरी अथवा किसी अन्य अनियमितता का पहलू भी जुड़ा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    यह भी पढ़ें: Korba: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: Ghaziabad: होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर भड़का पति, होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ…

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.