Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !
    Featured

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261114 054158
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बलिया/स्वराज टुडे:  बलिया के मुड़ियारी गांव में शुक्रवार दोपहर लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच मां की गोद में एक माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे को कब्जे में लेने के साथ ऑपरेटर को अपने साथ ले गई। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और कंपन की वजह से बच्ची की मौत हो गयी।  हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार दिन में तकरीबन ढाई बजे मुड़ियारी गांव के दक्षिण टोला स्थित बिंद बस्ती से जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान गांव निवासी गोरख गोंड की विवाहित बेटी रीमा अपनी एक माह की बच्ची को गोद में लेकर घर के दरवाजे पर बैठी थी। जुलूस में बज रहे डीजे की आवाज काफी तेज थी। इसी बीच बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर निकट के एक चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। रीमा करीब 20 दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बस्ती में युवकों ने प्रतिमा स्थापित की थी लेकिन विसर्जन जुलूस निकालने और डीजे बजाने को कोई आधिकारिक अनुमति प्राप्त नहीं की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

    सवाल: उत्सव की आवाज कितनी तेज हो सकती है?

    इस घटना ने सार्वजनिक आयोजनों में डीजे की आवाज से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को फिर चर्चा में ला दिया है। चिकित्सकीय अध्ययनों के अनुसार, नवजात शिशुओं का तंत्रिका तंत्र और श्रवण तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है। अत्यधिक शोर से उनकी नींद, शारीरिक तनाव प्रतिक्रिया और सामान्य विकास प्रभावित हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 65 डेसिबल से अधिक की आवाज इंसानों के लिए हानिकारक हो सकती है, जबकि डीजे और बड़े लाउडस्पीकर्स का शोर 100 से 120 डेसिबल या उससे भी ऊपर पहुंच जाता है, जो नवजात के कोमल तंत्रिका तंत्र को सहन नहीं होता। कार्डियक अरेस्ट या हार्ट अटैक जैसी स्थिति का खतरा रहता है।

    यह भी पढ़ें :  जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    किन धाराओं में हो सकती है कार्रवाई

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वस्तुस्थिति का खुलासा हो सकेगा। यदि जांच में साबित होता है कि डीजे संचालक की आपराधिक लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई तो बीएनएस की धारा 106 (लापरवाही से मौत) लग सकती है। इसमें पांच साल तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही बीएनएस की धारा 125 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के भी दायरे में आ सकता है। धारा 223 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत भी कार्रवाई संभव है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2000 में कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर दूसरों को ध्वनि प्रदूषण झेलने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की शांति तथा आराम का भी ध्यान रखना होगा।

    यूपी में पहले भी हो चुके है हादसे

    सितंबर 2026 में बलरामपुर में कक्षा दो में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची की मौत हो गई थी। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान स्कूल के पास तेज डीजे बजने के बीच छात्रा वैष्णवी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डीजे मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बीएनएस की धारा 105 और 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे ही 24 अक्तूबर 2026 को सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में भी दो दिन की नवजात की मौत का आरोप प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज डीजे बजाने पर लगा। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर जांच की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई देते हुए दी हार्दिक शुभकामनाएं

    मिर्जापुर में पिछले वर्ष पंचमी के भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे जायसवाल कॉलोनी के 50 वर्षीय तोता यादव की मौत का कारण बन गया। हालांकि, इस मामले में परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आजमगढ़ की माहुल नगर में भी दुग्ध व्यवसायी मनोज अग्रहरि की जान चली गई। वह हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे। जौनपुर में गत 19 अक्तूबर को रामपुर क्षेत्र के जमालापुर में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ टोनी की पंडाल के पास हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उस समय भी डीजे की तेज आवाज को कारण बताया गया था। घटना के अगले दिन मुकदमा दर्ज किया गया था।

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    यह भी पढ़ें: World Diabetes Day Special: डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    यह भी पढ़ें: कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026

    अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’….आज होगें दिल्ली रवाना….दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.