● “एक यूनिट रक्तदान, किसी को जीवनदान!
● रक्तदान करें और पाएं निःशुल्क हेलमेट।
● आइए, मानवता की सेवा के साथ सड़क सुरक्षा का संकल्प भी लें।”
छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा/स्वराज टुडे: जांजगीर चाम्पा जिला अंतर्गत बाराद्वार के समीप कबीर आश्रम, सरहसगढ़ में आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साहू समाज के जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि शिविर में डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ. आशा साहू, डॉ. यशस्वी साहू, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. दीपक साहू, डॉ. रमन साहू, डॉ. हरसेवक साहू, डॉ. जीवनलाल साहू और डॉ. लोकेश साहू सहित कई चिकित्सक शामिल होंगे।
रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट
इस आयोजन की एक खास पहल यह है कि रक्तदान करने वाले लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किया जाएगा। इसके माध्यम से रक्तदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में साहू हेल्पलाइन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं संयोजक अशोक साहू तथा साहू संघ, सरहसगढ़ के परिक्षेत्र अध्यक्ष रामरतन साहू की प्रमुख भूमिका है।
क्षेत्र के लोगों से अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में अपना योगदान दें।
यह भी पढ़ें : New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली
यह भी पढ़ें : New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम

Editor in Chief

