Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि रात 1:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी लगेगी। आज मां कूष्मांडा की पूजा का विशेष दिन है। चंद्रदेव तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर नीच अवस्था में आ गए हैं, जिससे भावनाओं में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। बुधवार को बुधदेव का अपना दिन है, मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह खास शुभ है। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल

    ​मेष राशि वालों को अगर आज बिना किसी वजह के मन भारी या बेचैन लगे, तो घबराएं नहीं। यह भावनाओं का अस्थायी उतार-चढ़ाव है, जो शाम तक संभल जाएगा। ससुराल पक्ष की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। माता जी का साथ आज आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा। मन भारी लगे तो परिवार के किसी बड़े से बात कर लें, सुकून मिलेगा। साझेदारी या जीवनसाथी के साथ बुधवार की बातचीत में अपनी बात साफ शब्दों में रखें। ईमेल या संदेश भेजने से पहले एक बार पढ़ लें। गणेश जी का स्मरण करने से रुकावटें कम होंगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन लें। थकान हो सकती है।

    वृषभ राशिफल

    ​वृषभ राशि वाले आज गुस्से की जगह चुप्पी को चुनें, क्योंकि आज जीवनसाथी या साझेदार की भावनाएं थोड़ी संवेदनशील रहेंगी और छोटी बात भी चुभ सकती है। शिकायत की जगह सहानुभूति का भाव रखिए। उनकी बात पूरी सुनिए, मन हल्का हो जाएगा। देर रात तक काम करने की जगह समय पर आराम कीजिए। बहसबाजी करने से बचें। बुधवार को सहकर्मियों से सीधी बातचीत से बात बनेगी। जल्दी पैसा कमाने वाली स्कीम की जगह अपनी पक्की मेहनत पर भरोसा रखिए। बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से बाधाएं दूर होंगी।

    मिथुन राशिफल

    ​मिथुन राशि वाले जातक आज जो काम करेंगे, वो बन जाएंगे। बुधवार को आपके स्वामी बुधदेव का अपना दिन है, इसलिए लिखना-पढ़ना, इंटरव्यू, परीक्षा की तैयारी, बच्चों से जुड़ा कोई फैसला और रचनात्मक प्रोजेक्ट आज सफल रहेंगे। पुराने कर्ज या बकाया की वसूली में मुश्किल होगी क्योंकि सामने वाला टालमटोल करेगा। किसी के साथ हिसाब-किताब का विवाद सुलझाने में देर लगेगी। सहकर्मियों से तालमेल रहेगा और बॉस के सामने अपनी बात साफ तरीके से रख सकेंगे। प्रेम के मामले में बेवजह का शक न पालें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाएं।

    यह भी पढ़ें :  CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    कर्क राशिफल

    कर्क राशि वालों का आज मन चंचल रह सकता है। लिहाजा, धीरज रखिए। प्रेम संबंध में किसी बात पर मन के जल्दी भावुक होने की वजह से ठेस लग सकती है। इसलिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। रचनात्मक काम में मन तो लगेगा पर उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए आधे-अधूरे काम बीच में न छोड़ें। सट्टा, शेयर मार्केट या जोखिम वाले निवेश में पैसा न लगाएं। आपके लग्न में मंगलदेव और गुरुदेव का सहारा आत्मविश्वास बनाए रखेगा। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। राहुकाल दोपहर सवा बारह से डेढ़ बजे के बीच है, उसमें कोई नया काम टालें।

    सिंह राशिफल

    ​सिंह राशि के जातकों को आज घर का माहौल थोड़ा भारी लग सकता है। मां का मन उदास हो सकता है या घर में किसी बात पर हल्की खींचतान हो सकती है। शाम को परिवार के साथ बैठकर चर्चा करें। मां के हाल-चाल पूछें और उनकी कोई छोटी इच्छा पूरी करें। पैसों के मामले में गर्मा-गरमी करने से बात बिगड़ सकती है। घर, वाहन या जमीन से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। जल्दबाजी में सौदा न करें और कागज जांच लें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही छोटे भाई-बहन या पड़ोसी से बातचीत से लाभ हो सकता है।

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि वालों के लिए आज का मंत्र कम बोलो, सही बोलो का है। बुधवार आपके लग्न के स्वामी बुधदेव का अपना दिन है और वाणी-धन के भाव में उनका साथ है। इसलिए आपकी बात में वजन रहेगा, बातचीत, मीटिंग, कारोबारी सौदे और हिसाब-किताब आज आपके पक्ष में रहेंगे। भाई-बहन या पड़ोसी से बातचीत में भावनाएं जल्दी भड़क सकती हैं। इसलिए संदेश भेजने से पहले एक बार पढ़ लें और तीखी बात न लिखें। परिवार में पैसों की चर्चा हो तो धैर्य रखें, किसी को उधार न दें। कंधे या बांह में दर्द की परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    तुला राशिफल

    तुला राशि वालों के आज कई तरह के काम बन जाएंगे। अपनी बात लोगों के सामने रखने, इंटरव्यू या प्रजेंटेशन देने में सफलता मिलेगी। कारोबार में नए ग्राहक से बातचीत और अपनी छवि सुधारने वाले काम में लाभ मिलेगा। आज आपके व्यक्तित्व में निखार रहेगा। हालांकि, परिवार में पैसों का बंटवारे या पुराने हिसाब-किताब से जुड़े किसी मामले में भावनाओं को लाने से बात बिगाड़ सकती हैं। खान-पान में ज्यादा तला या मीठा न खाएं, आंखों और गले का ध्यान रखें। शुक्रदेव वक्री हैं, इसलिए सजने-संवरने या शॉपिंग पर बेवजह खर्च और निजी रिश्तों में बड़े फैसले टालें।

    वृश्चिक राशिफल

    ​वृश्चिक राशि वालों को अगर आज सुबह से मन में अजीब सी बेचैनी, चिड़चिड़ाहट या अकेलापन महसूस हो, तो घबराएं नहीं। यह भावनाओं की संवेदनशीलता है और इसे संभालना आपके हाथ में है। बेचैनी में बड़े फैसले, रिश्तों में कठोर बात या नौकरी छोड़ने जैसे फैसले जल्दबाजी न करें। मन का बोझ किसी भरोसेमंद व्यक्ति या गुरु से बांटें, राह मिल सकती है। भाग्य का साथ आपको सहारा देगा क्योंकि आपके स्वामी मंगलदेव गुरुदेव के साथ शुभ स्थिति में हैं। खाली बैठने से बेकार की चिंता बढ़ेगी, इसलिए कुछ न कुछ काम में लगे रहें। अपने खर्च पर नजर रखें और ऑनलाइन शॉपिंग टालें। नींद और शारीरिक आराम को तवज्जो दें।

    धनु राशिफल

    धनु राशि वालों को आज मन की बेचैनी नींद में खलल डाल सकती है। फिजूलखर्ची करने से बचें। जरूरत का हिसाब रखिए, अचानक यात्रा, अस्पताल या ऐसा कोई अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। अकेले बैठकर चिंता न करें। दोस्तों से बात करने पर समाधान मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से लाभ की बात बन सकती है। दफ्तर में अनुशासन दिखाएं, बॉस की नजर आपके काम पर रहेगी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आपकी बचत पर पड़ सकता है। लिहाजा, पैसा लगाने में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। पक्की बचत पर भरोसा रखिए। बाहर रहने वाले व्यक्ति से जुड़कर काम आगे बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?

    मकर राशिफल

    मकर राशि वालों को आज दोस्तों या बड़े भाई-बहन से जिस मदद की उम्मीद है, वह आज पूरी नहीं होगी। कोई वादा करके पीछे हट सकता है। लिहाजा, किसी एक व्यक्ति पर निर्भर न रहें, अपना वैकल्पिक रास्ता तैयार रखें। साझेदारी में कोई पुरानी बात अटकी है। जीवनसाथी या पार्टनर से सीधे बात करें, मन में बेवजह शक न पालें। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। इसलिए अपनी प्राथमिकता तय करें। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, उन्हें जल्दबाजी में या अपनी पसंद का न होने पर ठुकराएं नहीं। यात्रा या तीर्थ जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा का स्मरण शुभ रहेगा।

    कुंभ राशिफल

    कुंभ राशि वाले आज पहले दिमाग ठंडा रखें, फिर काम की बात करें। दफ्तर या कारोबार में बॉस, अधिकारी या सरकारी विभाग से बातचीत में मन की भावनाओं को हावी न होने दें। जवाब देने से पहले थोड़ा रुकिए। आज काम की प्रशंसा न मिले तो मायूस न हों और आलोचना मिले तो तुरंत पलटकर जवाब न दें। भाग्य और बड़ों की सलाह बुधवार का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति से करियर के मामलों पर राय लेना फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार में बात करते समय वाणी में मिठास रखें।

    मीन राशिफल 

    ​मीन राशि वालों का आज यदि यात्रा का कार्यक्रम हो तो टिकट, रिजर्वेशन और दस्तावेज एक बार दोबारा जांच लें, क्योंकि अचानक बदलाव संभव है। ससुराल पक्ष से जुड़े मामले में जल्दबाजी न करें, उसे तुरंत निपटाने की जगह कल पर छोड़ें। संतान और पढ़ाई के मामले में गुरुदेव का साथ आपको सहारा देगा, बच्चों की उपलब्धि मन खुश करेगी। शनिदेव आपके लग्न पर वक्री हैं, इसलिए स्वभाव में गंभीरता रहेगी। गुरु या पिता तुल्य व्यक्ति की सलाह में देर या मतभेद हो सकता है, इसलिए उनसे बहस न करें। भाग्य का साथ मिलने में आज संदेह है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026

    Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    October 15, 2026

    New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?

    October 15, 2026

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,021 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 15, 2026

    आज का राशिफल : गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि…

    बरेली जंक्शन पर 28 लावारिस शव बने पहेली, जेब खाली और चेहरे खराब….शिनाख्ती में GRP के छूट रहे पसीने

    October 15, 2026

    Raipur: नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस कमिश्नरेट की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों पर कार्यवाही…₹2,38,000 का जुर्माना लगाया गया

    October 15, 2026

    Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए

    October 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.