Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश
    Featured

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n73027940317919354918727870b48a696a41809d2c4b4a29ed842aef2ad2a6d4e2eb37bcecb0859683f25c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मेरठ/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली और रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम सोसाइटी में एक कसाई बने पिता ने अपनी दूसरी पत्नी सौतेली मां के साथ मिलकर अपनी 17 वर्षीय सगी बेटी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

    लोकलाज और पुलिस के डर से आरोपियों ने सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे जो चौंकाने वाली वजह सामने आई है, उसने पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी पिता को दबोच लिया है।

    पहली पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद रचाई थी दूसरी शादी

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के पन्नापुरी के रहने वाले भूपेंद्र शर्मा ने भावनपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन प्रीति की शादी साल 2009 में कपिल भारद्वाज के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रीति ने एक बेटी खुशी उर्फ खुशबू और एक बेटे राधे को जन्म दिया। साल 2017 में प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बहन की मौत के महज छह महीने बाद ही कपिल ने पिंकी नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया। इसके बाद से खुशी 17 और उसका छोटा भाई राधे अपनी सौतेली मां और पिता के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में रह रहे थे।

    पड़ोसी के एक फोन से खुला कत्ल का खौफनाक राज

    खुशी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी पढ़ाई में जुटी थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मृतका के मामा भूपेंद्र शर्मा को गोकुलधाम सोसाइटी के एक पड़ोसी ने गुपचुप फोन कर सूचना दी कि उनकी भांजी खुशी की मौत हो गई है और घरवाले बिना किसी को बताए चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। यह सुनते ही मामा के पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे आनन-फानन में परिवार के साथ मेरठ पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी शव को ठिकाने लगा चुके थे। इसके बाद परिजनों ने सीधे पुलिस से संपर्क कर हत्या की शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    ‘मोबाइल चलाती थी इसलिए मार डाला’… पुलिस को गुमराह करता रहा हत्यारा पिता

    शिकायत मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी पिता कपिल को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कपिल ने अपना जुर्म तो कबूल कर लिया, लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। शातिर पिता ने पुलिस के सामने कहानी गढ़ी कि खुशी की स्कूल से लगातार शिकायतें आ रही थीं और वह दिन-भर मोबाइल चलाती थी, जिससे गुस्से में आकर उसने बेटी को मार डाला। उधर, जब महिला पुलिसकर्मियों ने सौतेली मां पिंकी से पूछताछ की, तो वह भी बीमारी से मौत का बहाना बनाकर पुलिस को बरगालाती रही।

    हत्या की वजह जानकर पुलिस भी हैरान

    पुलिस की प्राथमिक जांच और कड़ाई से की गई पूछताछ में जो असलियत सामने आई, उसने सबको सन्न कर दिया। जांच में पता चला है कि कुछ समय पहले सौतेली मां पिंकी ने भी एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से ही दोनों आरोपियों ने पहली पत्नी की बेटी खुशी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। हत्या की असली वजह संपत्ति का लालच थी। आरोपी पिता और सौतेली मां नहीं चाहते थे कि कपिल की करोड़ों की जायदाद में पहली पत्नी की बेटी खुशी को कोई हिस्सा या हक देना पड़े। इसी प्रॉपर्टी के लालच में दोनों ने मिलकर 17 साल की मासूम का गला घोंट दिया।

    एसएसपी बोले- आरोपी पिता गिरफ्तार, सौतेली मां से पूछताछ जारी

    इस पूरे सनसनीखेज मामले पर मेरठ के एसएसपी (SSP) अविनाश पांडेय ने बताया कि मृतका के मामा भूपेंद्र शर्मा की तहरीर पर आरोपी पिता कपिल भारद्वाज और सौतेली मां पिंकी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे पिता कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। सौतेली मां पिंकी की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले के हर पहलू की वैज्ञानिक जांच कर रही हैं ताकि आरोपियों को अदालत से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को "इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड" से किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    यह भी पढ़ें: बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    मेरठ/स्वराज टुडे: : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली और रूह…

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.