Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज
    Featured

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261011 WA00002
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

    कोरबा/स्वराज टुडे: एसईसीएल SECL गेवरा हाउस में चेयरमैन के आगमन के दौरान भू-स्थापितों, ड्राइवरों और मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लंबे समय से लंबित मांगों और श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रभावित ग्रामीणों एवं कामगारों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर नारेबाजी की। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के सामने अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

    मुआवजा, रोजगार और मजदूरों के वेतन का मुद्दा गरमाया

    प्रदर्शनकारियों ने एसईसीएल खदान क्षेत्रों के भू-स्थापितों को बिना कटौती उचित मुआवजा देने तथा पुनर्वास के तहत सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग उठाई। वहीं, कलिंगा कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों और मजदूरों को प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि श्रमिक अपने बैंक ऋण और घरेलू जरूरतों का समय पर भुगतान कर सकें। पीएनसी कंपनी में स्थानीय प्रभावित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने तथा एसईसीएल दीपका क्षेत्र के अंतर्गत जय अंबे रोड लाइंस के कामगारों को नियमित ड्यूटी और समय पर वेतन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

    खदानों में मजदूरों की मौत पर जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    प्रदर्शन के दौरान दीपका, गेवरा और कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में पिछले एक महीने के दौरान कथित तौर पर हुई 2 से 3 श्रमिकों की मौत के मामलों को लेकर गहरी चिंता जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने खदानों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। साथ ही ठेका कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के भविष्य निधि PF, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए नियमानुसार सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    उमागोपाल ने कहा,मजदूरों और भू-स्थापितों के अधिकारों से समझौता नहीं

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि भू-स्थापितों को उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और श्रमिकों को समय पर वेतन एवं सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद प्रबंधन द्वारा ज्ञापन स्वीकार किए जाने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन प्रभावितों और श्रमिकों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ने पर खदान बंदी जैसे कदम उठाने की भी चेतावनी दी गई।

    प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट संदेश विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी और मजदूरों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और संगठन के पदाधिकारी, महेंद्र कांत अध्यक्ष, सुनील नायक कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रतीक राज संगठन मंत्री, मुकेश यादव संगठन मंत्री
    प्रशांत राज सचिव गजाधर राठौर, दया कश्यप टीका राम, जान सिंह, रामेश्वर पटेल जोगेंदर साहू ध्रुव कुमार ज्योति कंवर अनिल सिंह, सेनानी मौजूद रहे ।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने…

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.