Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद
    Featured

    Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 3, 2026Updated:October 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261003 200521 1269
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    ● थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

    ● बरामद वाहनों के अन्य चोरी के प्रकरणों से कनेक्शन की जांच जारी

    ● प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी

    सक्ती/स्वराज टुडे:  पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

    घटना का संक्षिप्त विवरण

    प्रार्थी बाबुलाल बरेठ पिता कनीराम बरेठ, उम्र 38 वर्ष, निवासी केरीबंधा, थाना सक्ती द्वारा दिनांक 06.09.2026 को थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.09.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे वह अपनी पुरानी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक CG-11-MB-9986 से एसडीएम कार्यालय सक्ती आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को गुप्ता होटल के बगल में खड़ा कर एसडीएम कार्यालय चला गया। वापस आने पर मोटरसाइकिल उक्त स्थान से गायब मिली।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस की कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार, सक्ती में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

    पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

    बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आरोपियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपियों द्वारा वाहनों के स्वामित्व अथवा वैध कब्जे से संबंधित कोई संतोषजनक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

    पूछताछ एवं आरोपियों के मेमोरंडम कथन के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक तलाश करना सामने आया। विवेचना के दौरान थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. देवराज सिदार, पिता बृजलाल सिदार, उम्र 38 वर्ष, निवासी छितापड़रिया, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.), हाल मुकाम विनोबा नगर बोइरदादर, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

    2. रवि कुमार यादव, पिता पुनाराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहर्सी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), हाल मुकाम विजयपुर, महर्षि स्कूल के पीछे, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

    बरामदगी

    आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से कुल 07 नग मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में उनके वास्तविक स्वामित्व, चोरी के स्रोत तथा अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों से संभावित संबंध की विस्तृत जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    साथ ही, वाहन चोरी एवं चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    दोनों आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। प्रकरण में विवेचना लगातार जारी है।

    पुलिस की अपील

    सक्ती पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, वाहन में पर्याप्त सुरक्षा उपाय रखें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा चोरी के वाहन की बिक्री अथवा खरीद का प्रयास किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।

    थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, चोरी के वाहनों की बरामदगी तथा वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है।

    यह भी पढ़ें: Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    यह भी पढ़ें: PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 4, 2026

    Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    October 4, 2026

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,978 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिल दहला देने वाली ये खबर ग्राम बोड़सरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर से…

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे का शंखनाद: 50 दलों की संयुक्त बैठक में बनी भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ साझा रणनीति

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.