छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक संस्था SROUT (Social Revival Group of Urban Rural and Tribal) के संस्थापक श्री डिक्सन मसीह के पिता एवं NTPC के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री नेल्सन मसीह का गुरुवार को कोरबा के निजी अस्पताल में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पहले उनका उपचार रायपुर में चल रहा था।
श्री नेल्सन मसीह अपने पीछे दो पुत्रियों एवं एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा SROUT परिवार में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्री नेल्सन मसीह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज दोपहर लगभग 3:00 से 3:30 बजे के बीच मेनोनाइट चर्च मिशन रोड कोरबा के ग्रेव्यार्ड (graveyard) में संपन्न होगी।
SROUT परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नेल्सन मसीह की स्मृतियां सदैव परिवार एवं उनके परिचितों के बीच जीवित रहेंगी। संस्था ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

Editor in Chief

