Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं
    Featured

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261001 WA0050
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    • BALCO अपनी बाउंड्री पीछे कर सड़क के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराए

    कोरबा/स्वराज टुडे: बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के प्रस्तावित फोरलेन को लेकर स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों की समस्याओं के बीच पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को परसाभाठा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाजार चौक में नागरिकों एवं छोटे दुकानदारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत गरीबों के घर और उनकी रोजी-रोटी नहीं हो सकती।

    IMG 20261001 WA0049

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि परसाभाठा के अनेक छोटे दुकानदार वर्षों से अपनी छोटी-छोटी दुकानों के माध्यम से परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इन दुकानों को हटाने का अर्थ केवल एक दुकान हटाना नहीं, बल्कि एक परिवार की आय का साधन छीनना है। इसलिए सड़क निर्माण की योजना बनाते समय प्रभावित परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    IMG 20261001 WA0048

    उन्होंने कहा कि BALCO फोरलेन बनाए या जरूरत हो तो सिक्सलेन बनाए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सड़क निर्माण के लिए छोटे दुकानदारों को उजाड़ना स्वीकार्य नहीं होगा। यदि अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है तो केवल गरीबों की दुकानों और मकानों को हटाना ही विकल्प नहीं हो सकता।
    पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके अनुसार BALCO प्रबंधन संयंत्र विस्तार, एश डाइक सहित अन्य क्षेत्रों में शासकीय भूमि का उपयोग कर रहा है। ऐसे में सड़क के लिए यदि कुछ मीटर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है तो BALCO अपनी बाउंड्री प्लांट की ओर पीछे कर सड़क के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध कराने की पहल करे। इससे सड़क का विकास भी होगा और छोटे दुकानदारों की आजीविका भी सुरक्षित रह सकती है।
    उन्होंने BALCO प्रबंधन से स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि उद्योग की सामाजिक जिम्मेदारी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हो सकती। स्थानीय युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
    जयसिंह अग्रवाल ने प्रशासन से आग्रह किया कि स्थानीय लोगों की आपत्तियों एवं सुझावों को सुनकर BALCO प्रबंधन के साथ समन्वय किया जाए और सड़क की डिजाइन एवं भूमि सीमा का पुनः परीक्षण कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।
    उन्होंने कहा, “सड़क बनाइए, विकास कीजिए, जरूरत हो तो सिक्सलेन बनाइए, लेकिन उन गरीब दुकानदारों को उजाड़कर नहीं, जिनकी छोटी-सी दुकान ही उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है।”
    इस कार्यक्रम में कोरबा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, बालकोनगर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष सुमेर डालमिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, कोरबा निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रामगोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि चंदेल, ब्लाक अद्ध्यक्ष ए.डी. जोशी, पालूराम साहू, मंडल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी, बुधेश्वर चौहान, इकबाल कुरैशी के साथ ही श्रमिक नेता संजू शर्मा, एफ.डी.मानिकपुरी, राकेश पंकज, मुन्ना खान, पुष्पा पात्रे, निकिता खलखो, राजा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में प्रभावित निवासी और दुकानदार एवं आम नागरिक उपस्थित रहे.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    यह भी पढ़ें: Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    यह भी पढ़ें: क्या सच में बाजार में बिक रहे हैं प्लास्टिक के अंडे ? FSSAI ने बताया पानी वाला सिंपल टेस्ट, तुरंत खुलेगी पोल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026

    धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने…

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.