Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?
    Featured

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 28, 2026Updated:August 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    ssmc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● जच्चा-बच्चा की मौत के बाद भी डॉ. सोनल अग्रवाल पर मेहरबानी क्यों?

    ● बड़े डॉक्टरों पर कार्रवाई से क्यों बच रहा प्रशासन?

    रीवा/स्वराज टुडे:  श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जच्चा और बच्चा की मौत के बाद अब इलाज से ज्यादा जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के आरोपों और सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान गंभीर हालत में भर्ती कल्पना मिश्रा के ऑपरेशन के समय वरिष्ठ चिकित्सक की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेशन पीजी छात्रों के भरोसे कराया गया, जबकि संबंधित डॉक्टर ड्यूटी पर होने के बावजूद मौके पर मौजूद नहीं थीं। सूत्रों का दावा है कि इसी दौरान डॉक्टर अपने निजी अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं। इन आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

    मौत के बाद हंगामा, फिर बंद कमरे में बैठक… कार्रवाई किस पर?

    घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। आरोप है कि जिम्मेदारी तय करने के बजाय मामले को शांत करने की कवायद शुरू हो गई। करीब चार घंटे बाद डीन, अधीक्षक और स्थानीय विधायक की बैठक हुई। इसके बाद दो नर्सों पर कार्रवाई की बात सामने आई, जबकि संबंधित वरिष्ठ डॉक्टर के विरुद्ध केवल जांच कमेटी गठित किए जाने की चर्चा है।

    अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल

    सवाल यह है—अगर वरिष्ठ चिकित्सक की ड्यूटी और मौके पर मौजूदगी को लेकर गंभीर सवाल हैं, तो केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों? क्या नर्सें ही हर गलती की जिम्मेदार हैं? यदि मरीज की हालत गंभीर थी और ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकीय निगरानी जरूरी थी, तो यह तय करना प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उस समय ड्यूटी पर कौन था, कौन मौजूद था और इलाज संबंधी निर्णय किस स्तर पर लिए गए।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    क्या ड्यूटी रोस्टर, ऑपरेशन थिएटर रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मरीज की पूरी मेडिकल फाइल की जांच हुई? क्या यह जांच हुई कि ऑपरेशन के समय कौन-कौन से डॉक्टर अस्पताल में मौजूद थे? क्या निजी अस्पताल में उसी समय सेवाएं देने के आरोप की भी जांच होगी?

    परिजनों की ओर से मौत के बाद दस्तावेजों और मेडिकल फाइल में कथित फेरबदल के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। यदि ऐसा हुआ है तो मामला केवल चिकित्सकीय लापरवाही तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होंगे। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि मूल मेडिकल रिकॉर्ड, ड्यूटी चार्ट, ऑपरेशन नोट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल/अटेंडेंस रिकॉर्ड और संबंधित चिकित्सकों की ड्यूटी स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

    पहले भी उठ चुके हैं सवाल, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं?

    आरोप यह भी है कि इससे पहले दिसंबर माह में गायनी विभाग की ओटी में आग लगने और नवजात की मौत के मामले में भी डॉ. सोनल अग्रवाल की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। यदि पूर्व की घटनाओं में भी शिकायतें या जांच हुई थीं, तो यह जानना जरूरी है कि उन जांचों का निष्कर्ष क्या रहा और जिम्मेदारी किसकी तय हुई?

    बड़ा सवाल—बड़े डॉक्टरों पर मेहरबानी और छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों?

    मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान में मरीज की जान सबसे ऊपर होनी चाहिए। यदि लापरवाही हुई है तो कार्रवाई पद देखकर नहीं, जिम्मेदारी देखकर होनी चाहिए। जच्चा-बच्चा की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? क्या केवल नर्सों पर कार्रवाई करके मामला खत्म कर दिया जाएगा? ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच कब होगी? निजी अस्पताल में सेवा देने के आरोप की पड़ताल कौन करेगा? मेडिकल रिकॉर्ड में कथित फेरबदल की जांच होगी या नहीं? और सबसे बड़ा सवाल—क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन बड़े डॉक्टरों को बचा रहा है? रीवा की जनता इन सवालों का जवाब चाहती है, लीपापोती नहीं।
    अमर रिपब्लिक की मांग: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र वरिष्ठ चिकित्सा जांच दल से कराई जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार व्यक्ति के पद या प्रभाव की परवाह किए बिना नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला रोजगार कार्यालय में 19 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन, इन पदों पर निकली है भर्तियां

    (राजीव द्विवेदी की रिपोर्ट)

    यह भी पढ़ें: New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    यह भी पढ़ें: शादी के प्रलोभन में मर्यादा लांघती लड़कियां, इसके बाद रेप के आरोप से बर्बाद होती लड़कों की जिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में फिर एक युवक हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही : अब तक 160 मौतें, 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में बढ़ा खतरा !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026

    Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    August 27, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने इंटक यूनियन ऑफिस एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों को बांधी राखी

    August 27, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय भोजली रैली का आयोजन 29 अगस्त को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    August 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,887 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंध कार्यकारिणी सत्र 2026-28 द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में…

    राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 28, 2026

    Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    August 28, 2026

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.