Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल
    Featured

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260825 WA0020
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अग्रवाल सभा दर्री , महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त आयोजन में हुआ वृक्षारोपण; वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने समाज की एकजुटता को बताया विकास की ताकत

    कोरबा/स्वराज टुडे:  पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए आज अग्रसेन भवन दर्री में “एक पेड़–एक जिंदगी” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा दर्री, अग्रवाल महिला मंडल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और अग्रसेन भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

    अग्रवाल समाज ने हर संस्था और संगठन के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – विकास अग्रवाल

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित समाज के सभी वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले करीब 25 वर्षों से अग्रवाल समाज में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं और समाज की प्रगति को बेहद करीब से देखा है। विकास अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संस्था अथवा संगठन के विकास में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समाज के लोगों ने हमेशा आगे बढ़कर अपना योगदान दिया है। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक समय समाज में बर्तनों की कमी होने पर करीब 100 लोगों से पांच-पांच हजार रुपये का सहयोग मांगा गया था। समाजजनों की इसी सहयोग भावना, एकजुटता और समर्पण का परिणाम है कि आज अग्रवाल समाज कोरबा एक मजबूत वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है और आर्थिक रूप से भी सशक्त है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    IMG 20260825 WA0021

    उन्होंने कहा कि आज समाज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके पीछे समाज के पूर्वजों और घर के बड़े-बुजुर्गों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी मेहनत, दूरदृष्टि और संस्कारों ने समाज को मजबूत आधार दिया है। उन्होंने सभी समाजजनों से समाज की एकजुटता और मजबूती के लिए आर्थिक एवं शारीरिक रूप से अपना योगदान देने का आह्वान किया।

    “एक पेड़–एक जिंदगी” अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और सुरक्षा का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के साथ प्रकृति की सेवा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक महेश अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ गोयल, प्रतीक अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष श्रेयासी अग्रवाल, मंच सचिव आशीष अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने पौधरोपण को जनअभियान बनाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजन ने सामाजिक एकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का मजबूत संदेश दिया।

    यह भी पढ़ें: पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    यह भी पढ़ें :  Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    यह भी पढ़ें: Raipur: प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सील को तोड़े बिना एंडोस्कोपी कैमरे से चुराया पेपर, जानिए कितने में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026

    Breaking: रावण दहन के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

    October 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,031 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,550 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,418 Views
    Don't Miss

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    छत्तीसगढ़ बालकोनगर/स्वराज टुडे: विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक…

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.