Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश
    Featured

    पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हो गया खोखला….पत्नी की हैवानियत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी उड़े होश

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72433043217875013872179b9b642863a693bf54e151526d329929834569cdd7d9012f39de495e589cbb76
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कुरुक्षेत्र/स्वराज टुडे: कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति की बेहद बेरहमी से हत्या के मामले में बेहद चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. महिला ने अपने पति राजेश (40) पर चाकुओं से इतने ताबड़तोड़ वार किए कि उसका पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक बुरी तरह चीर दिया.
    मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान भी मामले की भयावहता सामने आई. जांच में पता चला कि चाकुओं के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. पेट पर इतनी गहरी चोटें थीं कि आंतें शरीर से बाहर आ चुकी थीं.

    पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का करीब आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली. महिला इन आंतों को एक बैग में डाल रही थी. इसी दौरान मकान मालिक शोर सुनकर छत पर पहुंच गया. उसे देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पोस्टमार्टम में सामने आईं हैरान करने वाली बातें

    मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था और पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था. मकान मालिक रिंकू के अनुसार, राजेश ने करीब एक साल से मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा किराए पर ले रखा था. शाम करीब 5 बजे उसे राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. शोर सुनकर वह छत पर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया. राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसका पेट बुरी तरह चीरा हुआ था.

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    छोटे-बड़े, तीन चाकू बरामद

    रिंकू के अनुसार, वह कमरे की तरफ गया तो उसने देखा कि राजेश के पेट से बाहर निकली आंतों को विमला एक बैग में डाल रही थी. मकान मालिक को सामने देखकर महिला घबरा गई और उसने छत से नीचे छलांग लगा दी. गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में पति की हत्या की आरोपी पत्नी विमला देवी एडमिट है. मौके से तीन चाकू बरामद हुए हैं. सूचना मिलने के बाद थर्ड गेट प्रभारी सतीश गौड़ और केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    कई साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं

    मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसके बयान लेने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार राजेश और विमला की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन दंपती के कोई संतान नहीं थी. पुलिस अब दंपती के आपसी संबंधों, विवादों और हत्या से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    यह भी पढ़ें: Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    यह भी पढ़ें: Raipur: प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सील को तोड़े बिना एंडोस्कोपी कैमरे से चुराया पेपर, जानिए कितने में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    यह भी पढ़ें: Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.