छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान महाअभियान का आयोजन pकिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. केसरी जी, सीएमएचओ कोरखा, श्री राम सिंह अग्रवाल जी, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा, वाइस चेयरमैन श्री राजेन्द्र तिवारी जी. डॉ. के.सी. देवनाथ जी, बी. के. रुकमणी दीदी एवं बी. के. बिंदु दीदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत, तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात दादी प्रकाशमणि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर बी. के. लीना दीदी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन एवं उनकी सेवाओं का परिचय देते हुए कहा कि दादी जी ने अपने प्रेम, करुणा, सरलता और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें सेवा, त्याग और मानवता की प्रेरणा मिलती है।

बी.के. रुकमणी दीदी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का जीवन सादगी, सहनशीलता, प्रेम और विश्व कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने सभी को दादी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
बी. के. बिंदु दीदी ने कहा कि ठाती जी ने सदैव आत्मिक प्रेम, भाईचारे और विश्व शांति का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मकता का वातावरण बना सकते हैं।

डॉ. एस.एन. केसरी जी, सीएमएचओ कोरबा ने तादी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा सभी से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
श्री राम सिंह अग्रवाल जी, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान की सराहना करते हुए सभी स्क्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

श्री राजेन्द्र तिवारी जी एवं डॉ. के.सी. देवनाथ जी ने भी दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज सेवा में योगदान देने का संदेश दिया। इसके पश्चात दादी जी की पुण्य स्मृति में सभी ने तीन मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक हो गया।
कार्यक्रम में बी. के. मधुबाला दीदी द्वारा सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने राजयोग के माध्यम से मन को शांत, स्थिर एवं सकारात्मक बनाने तथा आत्मिक शक्ति का अनुभव करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. के. सी. देवनाथ जी द्वारा आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, ब्रह्माकुमारी बहनों, सेवाधारियों, स्तदाताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए रक्तदान महाअभियान को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
रक्तदान महाअभियान के दौरान राज जस सेंटर के संचालक भ्राता राजकुमार जी द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए जूस की विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने रक्तदाताओं की सेवा एवं उत्साहवर्धन के लिए यह सहयोग प्रतान किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

इसके पथात स्क्तदान महाअभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का परिचय दिया।
रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वर्गीय बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इंदिरा गांधी अस्पताल, कोस्बा की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।
अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि, राजयोग, सेवा और मानव कल्याण की भावना का सुंदर संगम रहा।
यह भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में साहित्यकारों का हुआ सम्मान,‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को भी मिला सम्मान
यह भी पढ़ें: Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

Editor in Chief

















