छत्तीसगढ़
रायपुर/बिलासपुर(स्वराज टुडे): रायपुर राजधानी के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में रविवार को लिगेसी ऑफ़ लिटरेचर अवार्ड का आयोजन किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे साहित्यकार एवं लेखकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का यह तीसरा वर्ष था। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेश से भी साहित्यकार और अतिथि शामिल हुए। लंदन से आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पालटो दत्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूर्व कमिश्नर एवं साहित्यकार संजय अलंग भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में प्रदेशभर के साहित्यकारों और लेखकों को उनकी साहित्यिक रचनाओं एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बिलासपुर निवासी एडवोकेट माही संतवाणी को उनकी कृति ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लेखक तुषार मेहता और प्रकाशक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि साहित्यकारों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। इससे स्थापित लेखकों के साथ नवोदित साहित्यकारों का भी उत्साहवर्धन होता है।
गौरतलब है कि माही संतवाणी की कृति ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ का हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया था। पुस्तक को पाठकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026


















