Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा
    Featured

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260817 WA0055
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पार्षद नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, भारत माता के जयघोष से गूंजा कोहड़िया

    कोरबा/स्वराज टुडे:  देश की आजादी के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लेकर जिला ऑटो संघ कोरबा तक आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं सामाजिकजन सहभागी बने।

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, (न. नि.प्रकोष्ठ) नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया गया। जैसे ही आसमान में तिरंगा शान से लहराया, पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल में लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    IMG 20260817 WA0051

    इस अवसर पर नरेंद्र देवांगन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ हमें संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का दायित्व भी मिला है।

    उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकों की सोच, संस्कार, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से तैयार होता है। शिक्षा, ईमानदारी, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा भारत को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    इन संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

    IMG 20260817 WA0052

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इनमें—

    – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चारपारा, कोहड़िया
    – शासकीय प्राथमिक शाला, जोगियाडेरा (भवानी मंदिर)
    – शासकीय प्राथमिक शाला, स्कूलपारा, नीचे मोहल्ला, कोहड़िया
    – शासकीय प्राथमिक शाला, पिपरपारा, कोहड़िया
    – रियल ग्रोथ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पीपरपारा, कोहड़िया
    – जिला ऑटो संघ कोरबा, पुराना बस स्टैंड

    इन सभी स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विशेषकर बच्चों और विद्यार्थियों के चेहरों पर नजर आया उत्साह, हाथों में लहराता तिरंगा और आंखों में देश के उज्ज्वल भविष्य के सपने पूरे आयोजन की भावनात्मक तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे।

    IMG 20260817 WA0053

    नरेंद्र देवांगन ने कहा कि “जनसेवा, राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति है।” उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

    अंत में ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। कोहड़िया में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन तिरंगे के प्रति सम्मान, वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की एक सशक्त एवं प्रेरणादायी तस्वीर बनकर सामने आया।

    यह भी पढ़ें: Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    यह भी पढ़ें: वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    यह भी पढ़ें :  दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    यह भी पढ़ें: काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,340 Views
    Don't Miss

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: आज नागपंचमी के अवसर पर घर-घर पूजा हो रही है और मान्यता…

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.