Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित
    Featured

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260817 WA0038
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026 शनिवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, एव आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा में आयोजित वृहद् निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित*

    संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने दी अपनी चिकित्सकीय सेवायें।

    IMG 20260817 WA0037

    *रोगोपचार संबंधी परामर्श लेकर निशुल्क औषधियों के साथ एक्यूप्रेशर पॉइंट द्वारा उपचार प्राप्त कर अपने रोग से ठीक होने के प्रति आश्वस्त होते हुये अंचलवासियों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजको एवं चिकित्सकों को इस पुण्य कार्य हेतु धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।*

    *हितभुक, मितभुक, रितभुक आहार सेवन से होती है स्वास्थ्य की रक्षा- नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा*

    *स्वस्थ मन व तन के लिये जरूरी है भोजन में संतुलन -नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा*

    स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026 शनिवार को आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद, एवं आरोग्य भारती कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय निहारिका रोड कोरबा में वृहद् निशुल्क आयुर्वेद एक्वुप्रेशर चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं शिविरार्थीयों ने भारतमाता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । शिविर में विशेष रूप से अपनी सेवाएं दे रहे संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने स्वस्थ मन व तन के लिये भोजन में संतुलन को जरूरी बताते हुये तीन तरह के आहार हितभुक, मितभुक तथा रितभुक के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इन तीन तरह के आहार सेवन को स्वास्थ्य रक्षा का सबसे बड़ा उपाय बताया। शिविर में एक्यूप्रेशर पॉइंट द्वारा उपचार एवं उससे संबंधित जानकारी पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर, पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने दी।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    शिविर में निशुल्क औषधि देने, परामर्श एवं उपचार के अलावा मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन तथा ब्लड ग्रुप की जांच भी निशुल्क की गई। साथ ही शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों को स्वास्थ्य पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की गई । शिविर में रोगानुसार व्यक्तिगत रूप से योग प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, बवासीर, माइग्रेन, पथरी, सभी प्रकार के वातरोग,कफज रोग, पित्तज रोग , चर्मरोग तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों के सभी प्रकार के नए पुराने जटिल एवं असाध्य रोगों के 135 मरीज लाभान्वित हुए । शिविर में अपने रोगोपचार संबंधी परामर्श पाकर, निशुल्क औषधि एवं एक्सप्रेसर पॉइंट द्वारा उपचार पाकर अंचलवासी अपने रोग से मुक्त होने का विश्वास जताते हुए इस पुण्य कार्य के लिये आयोजकों एवं चिकित्सकों को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।

    शिविर में संस्थान के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा पंचकर्म थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। साथ ही औषधियों की उपलब्धता एवं वितरण में पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय से संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, सिद्धराम साहनी, कंवल चंद्रा, हिमांशु साहू, सुधा श्रीवास, देवबली कुंभकार, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया, शैल निषाद, पिंकी बरेठ, सहदेव यादव, दयांश नारायण शर्मा एवं हर्ष नारायण शर्मा के अलावा जमना फार्मा से नेत्रनन्दन साहू, हिमालया फार्मा से कमल धारिया, धनवन्तरी फार्मा से अश्वनी बुनकर, शर्मायु से अरुण मानिकपुरी, एट्रीमीड से कुश गुप्ता ने विशेष योगदान दिया।

    शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के क्लब डायरेक्टर लायन शिव जायसवाल, सचिव लायन प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना महानदी काम्प्लेक्स के हरेंद्र साहू, विजेंद्र गुप्ता, अयोध्या सोनी, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पवन मोदी, संतोष शर्मा, अनंत केजरीवाल, कैलाश अग्रवाल, नीलेश भोजासिया, रजत कर, विमल जैन, दीपक श्रीवास, विनोद शर्मा, प्रतीक मोदी, समीर श्रीवास, प्रमोद जांगड़े, एवं वीरेंद्र कुमार सोनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    यह भी पढ़ें :  एसएस ग्रीन कॉलोनी एवं नेहरू नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस, बच्चों ने भी दी आकर्षक प्रस्तुतियां

    यह भी पढ़ें: ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    यह भी पढ़ें: काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    यह भी पढ़ें: 21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,340 Views
    Don't Miss

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: आज नागपंचमी के अवसर पर घर-घर पूजा हो रही है और मान्यता…

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.