Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 30 जुलाई 2026 को चंद्रदेव मकर राशि में उत्तराषाढ़ा से आगे बढ़कर श्रवण नक्षत्र में आ गए हैं। श्रवण विष्णुजी का नक्षत्र है जो सुनने की शक्ति, ज्ञान-अर्जन और नाम-यश का प्रतीक है। आज सूर्य-गुरू की पुष्य नक्षत्र में युति जारी है जिससे हंस पंचमहापुरुष योग का प्रभाव बना हुआ है। मिथुन राशि में स्वग्रही बुध बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच को बल प्रदान कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कम्युनिकेशन पर काम करने का है। नेटवर्क मैनेजिंग का काम करने वालों को लाभ मिलेगा। करियर और सम्मान के मामले में सीखने और ध्यान से सुनने का समय है। बॉस या किसी वरिष्ठ की बात आज बहुत ध्यान से सुनें क्योंकि उसमें कोई जरूरी और काम की बात छुपी हो सकती है, जो आगे बहुत काम आ सकती है। नाम और यश से जुड़ा कोई काम आज विशेष रूप से करना शुभ है। पिता से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का मौका मिल सकता है। धन के मामले में लाभ मिल सकता है। हालांकि, अफवाहों और अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें, जो भी सुनें उसे क्रॉस वैरीफाई जरूर करें।

    ​वृष राशि

    वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उच्च शिक्षा के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। किसी गुरू, मेंटर या बड़े की बात आज बहुत ध्यान से सुनें, उसमें एक ऐसा ज्ञान हो सकता है जो जीवन की दिशा बदले। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई नया ज्ञान आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। किसी धार्मिक प्रवचन या सत्संग में जाने का मौका मिले तो जाएं। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। परिवार में भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। हालांकि, धन से जुड़े किसी मामले या जानकारी को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कम्युनिकेशन के मामले में विशेष सावधानी रखने का है। करियर में कोई उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। ऑफिस से जुड़े दस्तावेजों या कागजी कार्रवाई करने के दौरान उन्हें ठीक से चेक करें। बीमा, आयकर या फाइनेंस से जुड़ी कोई जरूरी बात आज सुनने को मिल सकती है, उसे ध्यान से सुनें और फिर सत्यापित करके आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का मौका बन सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से लोन या विरोधियों के मामले में सफलता मिल सकती है। किसी की अधूरी बात पर भरोसा करके कोई बड़ा कदम न उठाएं।​

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अपने ज्ञान के साथ नेतृत्व करने का है। सूर्यदेव की कृपा से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में आज बोलने से ज्यादा सुनने पर फोकस करना चाहिए। आपको इस मामले में दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा, लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी की बात आज बहुत ध्यान से और पूरे मन से सुनें, वह आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। गरिमामय व्यक्तित्व की वजह से लोग आपसे आकर्षित होंगे।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का अलग तरह से काम करने का है। आपके काम का परचम लहराएगा, लेकिन आप उसमें बहुत हद तक तटस्त रहेंगे। आपको काम की या उससे होने वाले लाभ की आसक्ति नहीं रहेगी। पार्टनर के साथ चाहें जितनी गहमागहमी हो जाए, पर आप उसे छोड़ भी नहीं पाएंगे। सेहत के मामले में दूसरों की सलाह मानें। नौकरी के मामले में अपने वरिष्ठों की सला को सुनने और कुछ नया सीखें। योगकारक मंगलदेव करियर में स्थिर वृद्धि दे रहे हैं। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर आकर्षण बनाए हुए हैं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान लेकर आया है। दोस्तों से लाभ मिल सकता है, कोई इच्छापूर्ति होने के योग बन रहे हैं। शत्रु पक्ष हावी रहने का प्रयास कर सकता है। संतान, प्रेम और रचनात्मकता के मामले में सुनने और सीखने का है। बच्चों की बात आज बहुत ध्यान से सुनें। उनकी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करें। शिक्षा से जुड़े काम में आज विशेष ध्यान दें। बुधदेव की तेज मार्गी गति से करियर में स्पष्टता आ रही है। मन में भावनाओं की हल्की गहराई होगी। सुनी-सुनाई बातों पर रिएक्ट करने से पहले सच्चाई का पता जरूर करें। पार्टनर की जिम्मेदारियों को पूरा करने का दबाव रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    ​तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में स्थिरता के लिए घर में शांति बनाए रखने का है। लिहाजा, घर और परिवार के मामले में बोलने से ज्यादा सुनने का है। मां या घर के किसी बड़े की बात आज बहुत ध्यान से सुनें, उनके अनुभव में एक ऐसा ज्ञान हो सकता है जो लंबे समय तक काम आए। घर में आज एक सीखने और समझने वाला माहौल है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक आकर्षक और व्यावहारिक ऊर्जा दे रहे हैं। किसी की अधूरी बात को आगे न बढ़ाएं।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहन और बातचीत के मामले में सुनने और सीखने का है। भाई-बहन की बात आज बहुत ध्यान से सुनें, उनके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है जो आपके काम आए। बातचीत में आज एक खास ज्ञान और गहराई आएगी जो दूसरों पर असर करेगी। पड़ोसी से भी कुछ गहरी बातचीत हो सकती है। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और स्थायी एनर्जी दे रही है। कंधों का ध्यान रखें।

    ​धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में सुनने और सीखने का है। परिवार के किसी सदस्य की बात आज बहुत ध्यान से सुनें। पैसों से जुड़ी कोई जानकारी या सलाह आज आपको मिल सकती है, उसे सत्यापित करके ही आगे बढ़ें। आवाज में आज एक खास ज्ञान और गहराई होगी जो दूसरों को प्रभावित करेगी। आंखों को थोड़ा आराम दें। खान-पान में हल्का भोजन करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और सीखने वाली ऊर्जा है। किसी अफवाह को आगे न बढ़ाएं। शनि की वक्री स्थिति के कारण बड़े वित्तीय फैसले सोचकर लें।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ज्ञान-अर्जन, सुनने की शक्ति और नाम-यश के लिहाज से बेहद शुभ है। श्रवण नक्षत्र की ऊर्जा आज आपकी राशि में है जिससे सुनने और सीखने की क्षमता आज चरम पर है। जो भी बात ध्यान से सुनेंगे वो लंबे समय तक याद रहेगी। नाम और यश से जुड़ा कोई काम आज विशेष रूप से शुभ है। मन में एक ताजगी रहेगी और ज्ञान से भरी ऊर्जा होगी। जीवनसाथी के साथ भी आज एक ज्ञानपूर्ण बातचीत हो सकती है। किसी अफवाह या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी पूर्व पुण्य के फलित होने का है। आपको पुराने किसी काम का लाभ मिल सकता है। एकांत और ज्ञान-अर्जन के मामले में भी दिन बेहद शुभ है। एकांत में बैठकर आज कुछ नया और उपयोगी पढ़ें या सीखें, यह ज्ञान लंबे समय तक काम आएगा। कोई उपयोगी और ज्ञानवर्धक बात या जानकारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में लाभ मिल सकता है। शत्रु पक्ष को नुकसान होगा। खर्चों पर नजर रखें। आज खाने को ठंडा खाना मिल सकता है। फूड हैबिट्स बिगड़ सकती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में सुनने और सीखने का है। किसी पुराने मित्र की बात आज बहुत ध्यान से सुनें, उनके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है जो लाभ दिलाए। बड़े भाई-बहन से भी कुछ उपयोगी सीखने का मौका मिल सकता है। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक ज्ञानपूर्ण और गहरी ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भी एक सीखने वाली और गहरी बातचीत हो सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.