Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    July 23, 2026

    OMG! 70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे, बाराती बन जमकर झूमे मोहल्ले वाले….

    July 23, 2026

    रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज
    Featured

    रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260723 WA0345
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पीड़ित महिला का आरोप – “रास्ता मांगने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर की गई मारपीट”

    जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे:  जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलवाही (लगरा) में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पति और उनके पुत्र के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में पीड़ित परिवार पर तनाव का माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है।
    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम भलवाही (लगरा) निवासी जलवंती खूंटे ने बताया कि 19 जुलाई 2026 की शाम लगभग 4 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गौठान के पास ईंटों से घेराबंदी का कार्य चल रहा था। महिला ने सरपंच के पुत्र राणा खूंटे से अपने घर से आने-जाने के लिए थोड़ा रास्ता छोड़ने का आग्रह किया। आरोप है कि राणा खूंटे ने रास्ता देने से साफ इनकार करते हुए दूसरे रास्ते से आने-जाने की बात कही।
    रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला ने निर्माणाधीन दीवार से दो ईंटें हटाईं तो राणा खूंटे अपने पिता फागूराम खूंटे (सरपंच पति) को मौके पर लेकर पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने महिला को रास्ता नहीं देने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों तथा ईंट के टुकड़े से मारपीट की।
    महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति प्रेमलाल खूंटे और देवर प्यारेलाल खूंटे के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की। घटना में महिला के दोनों हाथों तथा उनके देवर के पैर में चोटें आईं। बाद में परिजनों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया और पीड़ित पक्ष थाना मुलमुला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
    पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते जैसे छोटे विवादों के गंभीर रूप लेने और सामाजिक तनाव की स्थिति को भी उजागर करती है। अब सभी की निगाहें पुलिस विवेचना और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से भव्य समारोह

    यह भी पढ़ें: ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे निकला कोबरा, RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    July 23, 2026

    OMG! 70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे, बाराती बन जमकर झूमे मोहल्ले वाले….

    July 23, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से भव्य समारोह

    July 23, 2026

    राशिफल 23 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 23, 2026

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,773 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,138 Views
    Don't Miss

    जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    July 23, 2026

    जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने एक पुलिस गश्ती…

    OMG! 70 का दूल्हा 30 की दुल्हन दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए 7 फेरे, बाराती बन जमकर झूमे मोहल्ले वाले….

    July 23, 2026

    रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरपंच पति व पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज

    July 23, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज: उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से भव्य समारोह

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.